-

Priyanka Chaturvedi, Shivsena: शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी राज्यसभा सांसद बन चुकी हैं। प्रियंका पहली बार सासंद बनी हैं। करीब 10 सालों तक कांग्रेस में रहने के बाद 2019 लोकसभा चुनाव से पहले वह शिवसेना में शामिल हो गईं। शिवसेना में शामिल होने के सालभर बाद ही उन्हें पार्टी ने संसद भेज दिया है।
-
प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी राजनीतिक पारी साल 2010 में कांग्रेस के साथ शुरू की थी। दो साल बाद ही पार्टी ने उन्हें यूथ कांग्रेस का नॉर्थ-वेस्ट मुंबई का महासचिव नियुक्त कर दिय़ा।
-
2014 आम चुनावों के बाद कांग्रेस ने प्रियंका चतुर्वेदी को पार्टी प्रवक्ता नियुक्त किया। प्रवक्ता रहते हुए वह मुखर होकर बीजेपी औऱ नरेंद्र मोदी की आलोचना करती रहीं।
-
करीब 4 साल तक कांग्रेस की प्रवक्ता रहने के बाद अप्रैल, 2019 में प्रियंका ने शिवसेना का दामन थाम लिया। शिवसेना ने उन्हें संसद तक पहुंचा दिया।
-
महज 10 सालों में ही राजनीति में एंट्री से लेकर संसद तक पहुंचने वाली प्रियंका चतुर्वेदी के लिए पॉलिटिक्स में आना इतना आसान नहीं था। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि पॉलिटिक्स जॉइन करने की बात सुनकर उनके पति शॉक्ड थे।
-
प्रियंका चतुर्वेदी के पति का नाम विक्रम चतुर्वेदी है। वह IBM में चैनल मैनेजर औऱ प्रोग्राम हेड हैं। विक्रम ने प्रियंका के राजनीति जॉइन करने के फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि, 'तुम इस फील्ड में सफल नहीं हो पाओगी। ये बेहद गंदी जगह है..यहां तुम्हें आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। '
-
हालांकि समय के साथ विक्रम की आपत्ति खत्म हुई औऱ प्रियंका की पॉ़लिटिक्स में एंट्री भी हो गई। प्रियंका औऱ विक्रम के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम आर्नव है और बेटी का नाम अनित्रा है।
-
प्रियंका पार्टी औऱ परिवार के बीच सामंजस्य बिठाकर चलती हैं। कभी सिर्फ टीवी और सोशल मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने वालीं प्रियंका अब संसद भवन में अपनी आवाज बुलंद करती दिखेंगी।