-
द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने सोमवार 25 जुलाई को देश के राष्ट्रपति पद की शपथ (Draupadi Murmu Oath) ली। 24 जुलाई को रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) का बतौर प्रेसिडेंट कार्यकाल समाप्त हो गया था। कार्यकाल समाप्त होने से पहले रामनाथ कोविंद ने द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में डिनर का आय़ोजन किया।
-
राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस डिनर पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू समेत देश के तमाम बड़े नेता शामिल हुए।
-
राष्ट्रपति के सोशल मीडिया अकाउंट पर कार्यक्रम की तस्वीरेैं शेयर की गई हैं।
-
रामनाथ कोविंद डिनर पर आए हर मेहमान से मिलते दिखे।
-
केंद्रीय मंत्रियों का अभिवादन लेते रामनाथ कोविंद।
-
रामनाथ कोविंद के जीवन पर आधारित किताब के विमोचन के दौरान।
-
बतौर राष्ट्रपति अपने कार्यकाल के आखिरी दिन सुबह राजघाट जा कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रामनाथ कोविंद।
-
सभी तस्वीरें : @rashtrapatibhvn/twitter
