-
Draupadi Murmu Oath Ceremony: द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति (President Of India) बन गई हैं। सोमवार 25 जुलाई को उन्होंने संसद के सेंट्रल हॉल में पद की शपथ ली। पूरे पारंपरिक तरीके से द्रौपदी मुर्मू ने पदभार संभाला।
-
द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण की कई तस्वीरें न्यूज एजेंसियों द्वारा जारी की गईं। तस्वीरों में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ एक बुजुर्ग बैठीं नजर आ रही हैं।
-
द्रौपदी मुर्मू ने उनकी सीट पर जाकर उन्हें झुककर अभिवादन किया। मास्क लगाने के कारण कई लोग पहचान नहीं पाए कि वह आखिर हैं कौन।
-
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बैठीं महिला और कोई नहीं बल्कि पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल हैं।
-
प्रतिभा पाटिल 2007 से 2012 तक देश की राष्ट्रपति थीं। इससे पहले वह 2007 तक तीन सालों के लिए राजस्थान की राज्यपाल भी रही थीं।
-
प्रतिभा पाटिल महाराष्ट्र विधानसभा के साथ ही लोकसभा और राज्यसभा की सदस्य भी रही हैं।
-
प्रतिभा पाटिल एपीजे अब्दुल कलाम के बाद प्रेसिडेंट की कुर्सी पर बैठी थीं। रामनाथ कोविंद के अलावा प्रतिभा पाटिल ही एकमात्र ऐसी पूर्व राष्ट्रपति हैं जो जीवित हैं। (All Photos: PTI)
