-
नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में तोहफे में मिली चीजें नीलाम हो रही हैं। ये तोहफे उन्हें पिछले 6 सालों में देशभर से मिले हैं। नीलामी में लगी चीजों की कुल संख्या 2,772 हैं। इनमें प्रधानमंत्री को तोहफे में मिली तलवारों से पगड़ियां तक शामिल हैं। नीलामी 14 सितंबर से शुरू हो रही है। नीलामी से इकट्ठा हुई धनराशि का इस्तेमाल केंद्र सरकार की नमामि गंगे परियोजना के लिए किया जाएगा। इस बात की जानकारी संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल ने मीडिया को दी। ( All Photos: Express Photos by Praveen Khanna )
-
पीएम मोदी को तोहफे में मिली चीजों को दिल्ली के नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट्स में प्रदर्शन के लिए रखा गया है।
-
प्रधानमंत्री के तोहफों की नीलामी ई-ऑक्शन के जरिए की जाएगी। ई-ऑक्शन नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर द्वारा डिजाइन किये गए पोर्टल के जरिए होगा। 14 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलने वाले इस नीलामी में कोई भी हिस्सा ले सकता है।
-
इस नीलामी में सबसे महंगी चीज ये पोट्रेट है। इसकी शुरुआती कीमत 2.5 लाख रुपए रखी गई है। सीमत्ती टेक्सटाइल्स की ओनर बीना कन्नन ने ये पीएम को गिफ्ट किया था।
-
नीलामी में चीजों की कीमत 200 से 2.5 लाख रुपए तक रखी गई है।
-
प्रहलाद पटेल ने बताया कि नीलामी के लिए NGMA में रखी चीजें हर 15 दिन में बदली जाएंगी।
-
इसी साल जनवरी में भी प्रधानमंत्री को मिले तोहफों की नीलामी की गई थी।