-

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गिनती दुनिया के लोकप्रिय नेताओं में की जाती है। उनकी लोकप्रियता का आलम ये है कि ट्विटर पर उनके फॉलोवर्स की संख्या 50 मिलियन के पार हो गई है। इसी के साथ नरेंद्र मोदी ट्विटर पर फॉलो किये जाने वाले दुनियाभर के नेताओं में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। अब नरेंद्र मोदी से आगे सिर्फ बराक ओबामा और डोनल्ड ट्रंप हैं। भारतीय नेताओं के ट्विटर फॉलोवर्स की संख्या की बात करें तो नरेंद्र मोदी के बाद दूसरे पायदान पर अरविंद केजरीवाल हैं। (Photo Source: PTI)
-
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को ट्विटर पर 10.08 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।
-
ट्विटर फॉलोवर्स के मामले में ओबामा के बाद दूसरे पायदान पर डोनल्ड ट्रंप हैं। ट्रंप के 6.5 करोड़ फालोवर्स हैं।
-
ट्रंप और ओबामा के बाद तीसरे नंबर पर भारतीय प्रधानमंत्री का नाम आता है, जिन्हें 5 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।
-
भारत में पीएम ट्विटर फॉलोवर्स के मामले में टॉप पर हैं। उनके बाद सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले राजनेता अरविंद केजरीवाल है। केजरीवाल को 1.54 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।
-
केजरीवाल के बाद अमित शाह के फॉलोवर्स सबसे ज्यादा हैं। 1.52 करोड़ ट्विटर यूजर्स शाह को फॉलो करते हैं।
-
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को 1.06 करोड़ लोग ट्विटर पर फॉलो करते हैं।