• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • Putin India Visit
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • Putin India Visit
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. news gallery
  4. photos violence in panchkula after ram rahim rape conviction

PHOTOS: राम रहीम के बलात्कारी करार होने के बाद डेरा समर्थकों ने ऐसे मचाया खुद की तबाही का तांडव

Gurmeet Ram Rahim Singh Case: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दुष्कर्म मामले में अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद उनके नाराज भक्त हिंसा पर उतर आए। समर्थकों को काबू में कर के लिए सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में 30 लोगों की मौत हो गई। हिंसा में सुरक्षा कर्मियों…

By: Mohani
August 25, 2017 22:47 IST
हमें फॉलो करें
    • gurmeet ram rahim singh, dera sacha sauda, haryana, gurmeet ram rahim rape verdict, panchkula, panchkula violence, dera protest, dera sacha sauda protests, haryana violence, dera followers, cbi court, delhi high alert, punjab police, haryana police, amarinder singh, manohar lal khattar
      डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दुष्कर्म मामले में अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद उनके नाराज भक्त हिंसा पर उतर आए। समर्थकों को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में 30 लोगों की मौत हो गई। हिंसा में सुरक्षा कर्मियों सहित 200 लोग घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नाराज डेरा समर्थकों पर गोलीबारी से मौतें हुई। मृतकों में सभी डेरा समर्थक हैं।
    • पुलिस व अस्पताल सूत्रों ने कहा कि करीब 200 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिसमें से कुछ जिंदगी व मौत से जूझ रहे हैं। कई घायलों को चंडीगढ़ के अस्पताल में रेफर किया गया है।हरियाणा के पुलिस हानिदेशक बी.एस. संघु ने शुक्रवार की शाम को कहा कि पंचकुला 100 फीसदी सुरक्षित है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बाद में लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने व अफवाहों से गुमराह नहीं होने का आग्रह किया।
    • पंचकूला में डेरा समर्थकों के हिंसा की निंदा किए बगैर खट्टर ने कहा, "सीबीआई अदालत के फैसले के बाद कुछ असाजिक तत्व डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों के साथ मिल गए और शांति को बाधित कर हिंसा को अंजाम दिया। उन्होंने कहा, "इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और किसी के भी कानून को अपने हाथों में लेने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
    • सुरक्षा बलों ने कई जगहों पर गोलीबारी की क्योंकि डेरा समर्थकों ने कई वाहनों को इमारतों को आग लगा दी।
    • 1/10

      राम रहीम को दुष्कर्म का दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला घंटे भर में युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया। इसमें पत्रकारों व सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाया गया। कुछ पत्रकार अपनी जान बचाकर भागे और पास के घरों में शरण ली।

    • सुरक्षा कर्मियों व मीडिया के लोगों सहित करीब 200 से ज्यादा लोग हिंसा में घायल हुए हैं। कुछ लोगों के शरीर से खून बह रहा था व कुछ गोलियों से जख्मी सड़क पर पड़े थे। पंचकूला शहर में हिंसा भड़कने के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। पूरा पंचकूला डेरा समर्थकों से घिरा था। डेरा समर्थक पुलिस व सुरक्षा कर्मियों से ज्यादा तादाद में थे।
    • रिपोर्ट में कहा गया है कि गुस्साई भीड़ ने करीब 100 से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया। कई सरकारी व निजी इमारतों को नुकसान पहुंचाया गया और कुछ में आग लगा दी गई। निवासियों ने कई जगहों पर काले धुएं का गुबार देखा।
    • लोगों की शिकायत थी कि अधिकारियों ने सेना की इकाइयों व अर्ध सैनिक बलों को सरकारी कार्यालयों के निवासियों व मंत्रियों के आवासों व सिर्फ कुछ स्थानों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। बाकी पूरे शहर को डेरा समर्थकों की दया पर छोड़ दिया गया था।
    • निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए डेरा समर्थक डेरा प्रमुख के दुष्कर्म मामले में फैसले के मद्देनजर पंजाब और हरियाणा से हजारों की संख्या में शहर में जुटे थे। फैसला राम रहीम के खिलाफ आते ही वे हिंसा पर उतारू हो गए।
    • 2/10

      सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम को दो महिला शिष्याओं से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले में दोषी ठहराया है। राम रहीम पर वर्ष 2002 में दो साध्वियों से दुष्कर्म करने का आरोप है। इस मामले की अदालत में सुनवाई 2008 में शुरू हुई थी।

अपडेट
पुतिन के लिए दिए जा रहे डिनर में शशि थरूर होंगे मेहमान, राहुल गांधी को नहीं मिला न्योता
दिल्ली-मुंबई का हवाई किराया 69 हजार तक, इंडिगो उड़ानें रद्द होने के बाद यात्रियों को देनी पड़ रही है कई गुना ज्यादा कीमत
IND vs SA: रोहित-ऋतुराज ओपनर, तिलक वर्मा की एंट्री; साउथ अफ्रीका करेगी 2 बदलाव? तीसरे वनडे के लिए संभावित प्लेइंग 11
2030 तक आर्थिक सहयोग कार्यक्रम पर सहमत हुए भारत और रूस, इन क्षेत्रों में हुए समझौते
Jatadhara OTT Release: सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ने ओटीटी पर दी दस्तक, जानें कहां देख पाएंगे आप?
उत्तर प्रदेश में नवाचार की नई परंपरा, इनक्यूबेशन सेंटर बने विकास के अग्रदूत
इंडिगो एयरलाइंस की सैकड़ों उड़ान रद्द होने की सरकार कराएगी जांच, उच्च स्तरीय समिति के गठन का दिया आदेश
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
Ashes 2025: इंग्लैंड की निकली हेकड़ी, ऑस्ट्रेलिया ने दिखाया अपना ‘बैजबॉल’; ब्रिसबेन टेस्ट में कंगारू टीम ने ली बढ़त
राज्य में पुलिस महानिदेशकों की नियुक्ति कैसे होती है, महाराष्ट्र में रश्मि शुक्ला के बाद कौन?
‘शिंदे सेना’ की टेंशन बढ़ा रही बीजेपी की परिवर्तन यात्रा, मौके का फायदा उठाने के लिए बनाया ये प्लान
‘मेरी बेटी को सेनेटरी पैड चाहिए, ब्लड गिर रहा है’, एयरपोर्ट पर फंसे एक बाप की बेबसी चीर देगी कलेजा, स्टाफ ने दिया चौंकाने वाला जवाब
फोटो गैलरी
20 Photos
इंडिगो फ्लाइट्स ठप, मुसाफिर बेहाल: यात्रियों की आंखों में आंसू, एयरपोर्ट बना अफरातफरी का मैदान, देखें तस्वीरें
27 minutes agoDecember 5, 2025
8 Photos
सूर्य को फल समझने की घटना ने बना दिया ‘हनुमान’, नहीं जानते होंगे माता अंजनी ने उन्हें क्या दिया था नाम?
2 hours agoDecember 5, 2025
14 Photos
राष्ट्रीय धुनों के बीच पुतिन को मिला गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें
6 hours agoDecember 5, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US