रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन सोची स्थित जिम में वर्जिश करते हुए। पुतिन की फिटनेस के बारे में जानने के लिए आम लोग ही नहीं, बल्कि बड़े-बड़े राजनेता लालालियत रहते हैं। (Source: Reuters) म्यांमार में बारिश का पानी पीकर प्यास बुझाते रोहिंग्या मुस्लिम और बांग्लादेशी शरणार्थी। ये लोग करीब दो महीने से समंदर में एक बोट पर सवार थे और इनके पास खाने-पीने का सामान भी नहीं बचा था। इन्हें म्यांमार के दक्षिण में स्थित समुद्री क्षेत्र से निकाला गया था। (Source: Reuters) मैगजीन 'शार्ली एब्दो' पर आतंकी हमले के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद ने जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल को एलिसी पैलेस में बुलाया। 2015 में टाइम मैगजीन ने एंजेला मर्केल को 'पर्सन ऑफ द ईयर' करार दिया था। (Source: Reuters) अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल। इन दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात जर्मन में आयोजित की गई जी-7 समिट के दौरान हुई। (Source: Reuters) -
ब्राजीलिया के एल्वोराडा पैलेस में ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रोसेफ का ये शाही अंदाज भी 2015 की सुर्खियों में रहा। (Source: Reuters)
फीफा वुमन वर्ल्ड कप में अपने देश की महिलाओं की टीम के जीतने पर बराक ओबामा इतने उत्साहित हुए कि उन्होंने वुमन टीम को व्हाइट हाउस बुलाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर ओबामा एक सेल्फी भी ली, जो कि पूरी दुनिया में वायरल हो गई। (Source: Reuters) -
इस साल फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग के घर बेटी मैक्स का जन्म हुआ। इस मौके पर उन्होंने अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा दान करने का एलान किया। बेटी मैक्स के साथ जकरबर्ग की इस तस्वीर फेसबुक पर शेयर करते ही लाखों लाइक्स मिले थे। (Source: Reuters)
रामल्ला के पश्चिमी तट पर विरोध प्रदर्शन के दौरान जलते हुए टायरों के बीच से इस फलस्तीनी युवक ने ऐसी छलांग लगाई कि लोगों ने दांतो तले अंगुलियां दबा लीं। (Source: Reuters) इंडोनेशिया के समुद्री क्षेत्र में अवैध तौर पर मछली पकड़ रही इस बोट का अंजाम क्या हुआ, आप खुद ही देख लीजिए। यह घटना इंडोनेशिया के उत्त्री सुलावेसी के बिटूंग इलाके की है। (Source: Reuters) नेपाल में इस साल भयावह भूकंप आया, जिसमें हजारों लोगों की मौत हो गई थी। इसी दौरान सुरेश परिहार नाम के इस शख्स को अपनी बेटी जीवित मिली तो वह अपनी खुशी को छिपा नहीं सका। सुरेश की इस प्यारी सी बेटी का नाम संध्या है। यह तस्वीर 26 अप्रैल 2015 को खींची गई थी। (Source: AP) -
अफगानिस्तान के गोर प्रांत में एक महिला को 100 कोड़े मारने की सजा दी गई। इस घटना की टीवी फुटेज को पूरी दुनिया में देखा गया था। 100 कोड़े मारने की इस सजा ने एक बार फिर यह दुनिया के सामने ला दिया कि अफगानिस्तान में महिलाओं की कितनी खराब है। (Source: Reuters)
-
रेलवे स्टेशन की ओर भागते शरणार्थियों को रोकती हंगरी की पुलिस। सीरिया समेत कई अरब देशों में हिंसा की वजह से इस साल बड़ी संख्या में अरब देशों के लोगों ने यूरोपीय देशों की ओर पलायन किया। (Source: Reuters)
इंडोनेशिया के सुमात्रा में मादा वनमानुष को सुनसान इलाके से निकालकर ले जाते राहतकर्मी। -
ग्रीस-मैसीडोनिया के बॉर्डर पर बच्चे को गोद में लेकर प्रदर्शन करता शरणार्थी। (Source: Reuters)
-
साल 2015 में चेन्नई में भयानक बाढ़ आई। इस दौरान तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की यह तस्वीर खूब चर्चा में आई। समर्थकों ने उन्हें बाहुबली के तौर पर पेश किया तो विरोधियों ने उन पर मुसीबत के समय में राजनीति करने का आरोप लगाया। (Source: Reuters)
-
चीन के थ्येनआनमन स्क्वायर पर घने कोहरे के बीच परेड में शामिल नागरिक। चीन ने इस साल बढ़ते प्रदूषण के लिए रेड अलर्ट जारी किया। (Source: Reuters)
-
कनाडा के आम चुनाव में जीत के बाद लिबरल पार्टी के नेता जस्टिन ट्रूडियेअू ने अपनी पत्नी सोफी जॉर्जिया को सार्वजनिक तौर पर किस किया।
-
बच्चों को साथ में लेकर ग्रीस बॉर्डर की तरफ तैरता सीरियाई शरणार्थी।
-
हंगरी में घुसा यह शरणार्थी एक टीवी कैमरामैन से टक्कर लगने के बाद गिर पड़ा। (Source: Reuters)
-
शार्ली एब्दो पर आतंकी हमले के बाद फ्रांस में निकाली गई एकता यात्रा की तस्वीरें भी 2015 में चर्चा का विषय रहीं।
