-

पेमा खांडु अरुणाचल प्रदेश के नए सीएम बन गए हैं। वर्तमान में वे देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। हाल के दिनों में कई सारे घटनाक्रम का गवाह बने अरूणाचल प्रदेश में कांग्रेस का नेता चुने जाने वाले पेमा खांडू पूर्वोत्तर के क्षितिज पर सितारे बनकर उभरे हैं।
-
37 वर्षीय पेमा खांडु दिल्ली के नामी हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएट हैं। पिता के निधन के कारण कम उम्र में ही राजनीति में उनका आगाज हुआ। पेमा के पिता दोरजी खांडु भी अरुणाचल प्रदेश के सीएम रह चुके हैं। 2011 में हेलिकॉप्टर में उनका निधन हो गया था।
-
चीन से लगे तवांग के रहने वाले खांडू अपने पिता के निधन के कारण रिक्त हुए सीट पर जीतकर पहली बार अरूणाचल प्रदेश विधानसभा पहुंचे।
-
मुक्तो निर्वाचन क्षेत्र से वह निर्विरोध विधायक चुने गए और जल्द ही जल संसाधन विकास एवं पर्यटन मंत्री के तौर पर राज्य कैबिनेट में जगह बनाई। वह साल 2000 में कांग्रेस में शामिल हुए थे और 2005 में अरूणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बने। साल 2014 विधानसभा चुनावों में मुक्तो से खांडू फिर निर्विरोध चुने गए।
-
नबाम टुकी से नाराज होकर अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ वे अलग हो गए थे। इसके बाद भाजपा के समर्थन से बनी कालिखो पुल सरकार में शामिल हो गए। सुप्रीम कोर्ट ने जब राष्ट्रपति शासन हटाया तो पेमा खांडु को नया नेता चुना गया।