-
मानुषी छिल्लर द्वारा मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद अब देश की निगाहें एक और सुंदरी पर है। इस सुंदरी का नाम पेडन ओंगमू नाम्ग्याल है। जो मिस सुपरनैशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। आज इस प्रतियोगिता का आयोजन पोलैंड के स्पा रिजॉर्ट क्रिनीका जिड्रोज में किया जाएगा। यहां पेडेन का मुकाबला 80 से ज्यादा देशों की सुंदरियों के साथ होगा। पिछले साल इस खिताब को भारत की श्रीनिधि शेट्टी ने अपने नाम किया था। वह दूसरी भारतीय थीं, जिन्होंने भारत को ये खिताब दिलाया। उनसे पहले साल 2014 में भारत के लिए आशा भट्ट भी ये खिताब जीत चुकी हैं।
-
पेडेन 22 साल की हैं। वह गंगटोक, सिक्किम की रहने वाली हैं। उन्होंने गंगटोक के ताशी नामग्याल अकाडमी से पढ़ाई की है। उन्होंने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से फूड प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है।
-
वह मिस डीवा सुपरनैशनल 2017 बनने से पहले मिस सिक्किम 2017 और मिस नॉर्थ ईस्ट डीवा 2017 का ताज भी जीत चुकी हैं।
-
पेडेन को स्केचिंग और ट्रेक का शौक है।
-
वह हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो की बहुत बड़ी फैन हैं। वह उनकी फिल्म टाइटैनिक और वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट को कई बार देख चुकी हैं।
-
पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता पेडेन की मैन्टोर हैं। उन्होंने पेडेन के मेन इवेंट की तैयारी में अहम भूमिका निभाई है।
-
पेडेन फिटनेस के लिए जिम में काफी वर्कआउट करती हैं। (All Photo Source: Instagram)
