-
बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी को जमानत मिल गई है। पायल को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर विवादित टिप्पणी करने के बाद गिरफ्तार राजस्थान की बूंदी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जेल से बाहर आने के बाद पायल रो पड़ीं। रोते हुए उन्होंने जेल में बीती रात का अनुभव शेयर किया।
-
जेल में कटी रात का अनुभव साझा करते हुए पायल ने मीडिया से कहा- जेल में बहुत ठंड थी और वो जेल बहुत गंदी भी थी। मैं बहुत डरी हुई थी। ये काफी डरावना था। मैं रात भर सोई नहीं। हम ठंडी जमीन पर चटाई में सोए।
-
पायल ने यह भी कहा कि, 'मैं उम्मीद करती हूं ये जेल में मेरा आखिरी बार हो। मैं फीमेल जनरल वार्ड में थी। वहां कई महिलाएं थीं। उन्होंने अपना अनुभव मेरे साथ शेयर किया। उनकी कहानियां सुनकर मैं इमोशनल हो गई।'
-
पायल ने बताया कि उनके साथ वार्ड में 5 हार्डकोर क्रिमिनल थे।
-
पायल का कहना है कि जेल का खाना अच्छा नहीं था, लेकिन जो स्पाइसी खाना पसंद करते हैं उनके लिए सही था।
-
जेल से रिहा होने के बाद पायल ने कहा- मुझे राजनीतिक रूप से पीड़ित किया गया है। मैं हमेशा देश के बारे में सोचती हूं और मैंने अपने देश के इतिहास को समझने की कोशिश की है। लेकिन मैं गलत तरीके से जेल नहीं जाना चाहती। मैं न्यायपालिका की शुक्रगुजार हूं।
