-
सोशल मीडिया में रांची के मशहूर अस्पताल RIMS के अंदर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में एक महिला मरीज भूख मिटाने के लिए जिंदा कबूतर खाती दिख रही है। बताया जा रहा है कि यह महिला दिन भर खाना मांगती रही। लेकिन जब भूख बर्दाश्त से बाहर हो गई तब उसने पास में बैठे कबूतर को अपना आहार बना लिया। वह महिला कबूतर को नोच-नोच कर खा गई।
-
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है।
-
यह महिला अस्पताल में आर्थोपेडिक विभाग के बरामदे के बाहर पड़ी हुई थी।
-
वह दिनभर उस बरामदे में गुजरने वाले लोगों से खाना मांगती रही। लेकिन किसी ने उसे खाना नहीं खिलाया।
-
जब उसे खाना नहीं मिला तो उसने पास में बैठे कबूतर को ही खाने लगी। बताया जा रहा है कि वह करीब आधे घंटे तक कबूतर के पंख नोचती रही।
-
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कुछ समाजसेवी संस्थान मानसिक रूप से विक्षिप्त बेघरों को अस्पताल में छोड़ जाते हैं। अस्पताल का कहना है कि उनके यहां संसाधनों और मानवबल की कमी है जिस कारण वो लोग ऐसे मरीजों पर ध्यान नहीं दे पाते।