-

NitiSh Kumar Bihar Election: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान कर दिया है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। इसके बाद वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने जनता से अपील की है कि क्या आखिरी बार उन्हें मौका नहीं दिया जाएगा। करीब 70 वर्षीय नीतीश कुमार अब तक 6 बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। हाालांकि 29 की उम्र में ही वह राजनीति से संन्यास लेने वाले थे। (Photos: Indian Express Archives)
-
नीतीश कुमार ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। पढ़ाई के बाद वह 1974 से 1977 तक चले जेपी आंदोलन से जुड़ गए।
-
नीतीश कुमार ने 26 साल की उम्र में पहली बार 1977 के विधानसभा चुनाव में राज्य की हरनौत सीट से जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा। हालांकि उन्हें इस चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था।
साल 1980 में एक बार फिर से नीतीश कुमार हरनौत से ही जनता पार्टी (सेक्युलर) के टिकट पर चुनाव लड़े। लेकिन इस बार भी जीत न सकें। लगातार दो हार के बाद नीतीश कुमार निराश हो गए। उन्होंने राजनीति छोड़ने का मूड बना लिया था। वह राजनीति छोड़ ठेकेदारी करना चाहते थे। दरअसल उस वक्त नीतीश कुमार 30 के होने जा रहे थे। पढ़ाई पूरी किए भी 7 साल हो गए थे। उनकी शादी भी हो चुकी थी जिसकी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। शादी के इतने सालों बाद भी वह कमाई का कोई जरिया नहीं बना पाए थे। इन सबसे तंग आकर नीतीश राजनीति छोड़कर एक सरकारी ठेकेदार बनना चाहते थे। वो कहते थे ‘कुछ तो करें, ऐसे जीवन कैसे चलेगा?’ हालांकि नीतीश कुमार के लिए किस्मत ने कुछ और ही तय करके रखा था। 1985 में तीसरी बार हरनौत सीट से लोकदल ने उन्हें टिकट दे दिया। इस बार 21 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गए। -
1985 की जीत के बाद नीतीश कुमार ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह लोकसभा तक भी पहुंचे औऱ केंद्र में मंत्री भी रहे।
-
6 बार बिहार के सीएम रह चुके नीतीश कुमार ने जनता से अपील की है कि अंत भला तो सब भला। यह उनका आखिरी चुनाव है। इसके बाद राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने जनता से एक आखिरी बार समर्थन की अपील की है।