-
Nirahua Vs Ravi Kishan Vs Manoj Tiwari: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से शोहरत पाने वाले तीन स्टार्स आज लोकसभा सदस्य हैं। इन तीनों के नाम हैं- निरहुआ, रवि किशन और मनोज तिवारी। तीनों बीजेपी (BJP) के टिकट पर चुनकर संसद पहुंचे हैं। बेहद आम परिवार में जन्मे और पले बढ़े ये तीनों सांसद आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। आइए जानते हैं इनकी पत्नियों के पास है कितनी संपत्ति:
-
निरहुआ अभी हाल ही में सांसद बने हैं। उन्होंने आजमगढ़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव को पराजित कर संसद में अपनी सीट पक्की की। -
निरहुआ की पत्नी का नाम मनसा देवी है। निरहुआ और मनसा देवी के दो बच्चे हैं। निरहुआ की पत्नी दोनों बच्चों के साथ मुंबई में रहती हैं। (Read Also: निरहुआ के लिए जब आम्रपाली दुबे ने बयां की अपनी फीलिंग्स, कहा था- उनके जैसा लाइफ पार्टनर मिलना सौभाग्य की बात)
-
निरहुआ के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 7.67 करोड़ रुपये है। इसमें से मात्र 16 लाख रुपये की संपत्ति पत्नी मनसा देवी के नाम है। (Read Also: निरहुआ के साथ ही फिल्में क्यों करती हैं आम्रपाली दुबे, भोजपुरी एक्ट्रेस ने खुद बताई थी वजह)
-
रवि किशन गोरखपुर से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीत 2019 में सांसद बने थे। उनकी पत्नी का नाम प्रीति किशन है।
-
रवि किशन ने चुनाव आयोग को बताया था कि उनकी कुल संपत्ति करीब 21 करोड़ रुपये की है। इसमें से पत्नी प्रीति के नाम लगभग सवा पांच करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है।
-
मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद हैं। वह पहले 2014 और फिर 2019 में भी इस सीट से जीते। मनोज तिवारी ने दो शादियां की हैं।
-
मनोज तिवारी की पहली शादी रानी तिवारी से हुई थी। 2012 में दोनों का तलाक हो गया। इस कपल की एक बेटी हैं। (Read Also: मनोज तिवारी की पहली पत्नी को बहन मानते हैं धोनी, माही के बिजनेस पार्टनर थे BJP MP के साले)
-
2020 में मनोज तिवारी ने दूसरी शादी रचा ली। उनकी दूसरी पत्नी का नाम है सुरभि तिवारी। सुरभि से भी मनोज तिवारी की एक बेटी हुई हैं। (Read Also: तलाक के बाद मनोज तिवारी ने 50 की उम्र में रचाई थी दोबारा शादी, दूसरी पत्नी को बहुत खास मानते हैं BJP MP)
-
मनोज तिवारी ने दो चुनावों के वक्त दो बार अपना हलफनामा आयोग को दिया। लेकिन दोनों बार चुनाव लड़ते वक्त वह सिंगल थे इसलिए उनकी पत्नी की संपत्ति का कोई आधिकारिक ब्यौरा उपलब्ध नहीं है।
-
All Photos: Social Media
