-
Munger Case: बिहार चुनाव के बीच राज्य के मुंगेर में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस गोलीबारीऔर पथराव में हुई एक शख्स की मौत के मामले ने तूल पकड़ा तो हिंसा की आग पुलिस तक भी पहुंची। गुस्साई भीड़ ने जिले के तीन थानों पर आगजनी और तोड़फोड़ की। माहौल को कंट्रोल करने की जिम्मेदारी सौंपी गई डीआईजी मनु महाराज (Manu Maharaj) को। मनु महाराज घटना के बाद खुद सड़कों पर उतरे और स्थिति को नियंत्रण में लाए। मनु महाराज को लोग बिहार का सिंघम भी कहते हैं। आइए जानें मनु महाराज से जुड़ी कुछ बातें:
मनु महाराज मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। साल 2006 में वह बिहार कैडर के आईपीएस चुने गए। मनु महाराज की शुरुआती पढ़ाई शिमला से हुई है। इसके बाद उन्होंने आईआईटी रुड़की से बीटेक किया। इंजीनियरिंग के बाद वह यूपीएससी की तैयारी में जुट गए। -
2006 में यूपीएससी क्लियर कर IAS रैंक मिलने के बावजूद भी मनु महाराज ने IPS में जाना चुना। दरअसल, मनु महाराज हमेशा से एक IPS अफसर बनाना चाहते थे।
मनु महाराज पटना दरभंगा जैसे राज्य के कई बड़े जिलों के एसपी रहे। वह जहां भी रहे अपनी कार्यशैली से लोगों का दिल जीतते रहे और अपराधियों में खौफ का पर्याय बने रहे। मनु महाराज किसी भी बड़े ऑपरेशन को खुद ही लीड करते हैं और एके-47 लेकर मौके पर पहुंच जाते हैं। मनु महाराज जब पटना के एसपी थे तब वह एक रात गश्त के दौरान ऑनड्यूटी पुलिसवाले औऱ ड्राइवर को सोता देख थाने से पुलिस की जीप लेकर फरार हो गए। पूरी रात उसी जीप से पटना में घूमते रहे पर पुलिस को भनक नहीं लगी। अगले दिन ही मनु महाराज ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस वालों को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया। मनु महाराज अपनी पूछों के लिए भी काफी चर्चित हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि अजय देवगन की फिल्म सिंघम से प्रभावित होकर उन्होंने ऐसी मूछ रखी है। कहा जाता है कि सिंघम फिल्म के रिलीज से पहले मनु महाराज सिंपल मूछ रखते थे। -
Photos: Social Media
