-
Mulayam Singh Yadav Life Story: भारतीय राजनीति का बहुत बड़ा नाम रहे मुलायम सिंह यादव ने इस दुनिया से विदा ले लिया है। उनका अंतिम संस्कार 11 अक्टूबर को सैफई में किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से पहले 16 अशोका रोड ले जाया जाएगा और फिर वहां से सैफई।
-
गृहमंत्री अमित शाह ने मेदांता अस्पताल पहुंच मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन किये। देश के प्रधानमंत्री से यूपी के मुख्यमंत्री तक ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
-
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह के निधन पर राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया।
-
मुलायम सिंह यादव 1967 में पहली बार विधायक चुने गए थे। तब वह इटावा की जसवंतनगर सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।
-
मामूली से किसान परिवार से निकल मुलायम ने अपने राजनीतिक करियर में तमाम ऊंचाइयों को छुआ।
-
वह कुल 9 बार विधायक बने। 8 बार विधानसभा के तो एक बार विधान परिषद के भी सदस्य रहे।
-
इसके अलावा वह 1996 से 2019 तक 7 बार लोकसभा के सदस्य चुने गए।
-
अपने 57 साल के राजनीतिक करियर में 9 बार विधायक, 7 बार सांसद और तीन बार राज्य का मुख्यमंत्री बनने का कारनामा जो मुलायम ने किया वो आज तक कोई नहीं कर पाया है।
-
(All Photos: PTI)
