-
Mulayam Singh Yadav: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तबीयत काफी खराब है। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी सेहत चिंताजनक बनी हुई है। मुलायम के समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वैसे मुलायम पहले भी मौत के मुंह से बाहर निकल चुके हैं। (Photo: Indian Express Archive)
-
साल 1984 में मुलायम सिंह यादव पर हमला हुआ था। तारीख थी 4 मार्च। तब मुलायम इटावा में अपने किसी करीबी के यहां से लौट रहे थे। (Photo: Indian Express Archive)
-
मुलायम सिंह यादव के काफिले पर नौ गोलियां बरसाई गई थीं। गोली भी मुलायम की कार पर उसी तरफ चलाई गई थीं जिस तरफ वह बैठे थे। (Photo: Indian Express Archive)
-
ऐसा माना जा रहा था कि हमलावर को मुलायम के बारे में सटीक जानकारी थी। (Photo: Indian Express Archive)
-
हमले का अंदेशा मुलायम को पहले से था। उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों को हिदायत दे रखी थी कि अगर हमला होता है तो तुम लोग हल्ला कर देना कि नेताजी मर गए। (Photo: Indian Express Archive)
-
मुलायम सिंह यादव के सुरक्षाकर्मियों ने ऐसा ही किया भी। हमलवार को लगा कि सही में मुलायम मर गए। वह फरार हो गया और इस तरह से मुलायम ने अपनी जान बचा ली। (Photo: Indian Express Archive)
-
मुलायम पर गोलियां चलाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया था। (Photo: Indian Express Archive)
-
मुलायम सिंह यादव पर गोली चलाने वाले शख्स का नाम वसंत तिलोंगे थे। (Photo: Indian Express Archive)
-
(All Photos: Indian Express Archive)