-
Mulayam Singh Yadav: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव अब इस दुनिया में नहीं हैं। वह 8 बार विधानसभा तो 7 बार लोकसभा के सदस्य रहे थे। आइए जानते हैं मुलायम सिंह यादव अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं।
-
मुलायम सिंह यादव के दो बेटे हैं। बड़े बेटे अखिलेश तो छोटे बेटे का नाम प्रतीक यादव है। प्रतीक मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं।
-
प्रतीक यादव का जन्म साधना गुप्ता की पहली शादी से हुआ था। हालांकि बाद में मुलायम सिंह ने बतौर पिता उन्हें अपना नाम दिया था।
-
2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिये अपने हलफनामे में मुलायम सिंह यादव ने बताया था कि उनके पास करीब 20 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है।
-
मुलायम सिंह यादव के पास अपने नाम पर ना तो कोई गाड़ी थी और ना ही कोई गहने। वह निजी हथियार का इस्तेमाल नहीं करते थे।
-
मुलायम सिंह यादव ने बताया था कि उन्होंने बेटे अखिलेश यादव से 2.13 करोड़ रुपये उधार लिये हैं।
-
वहीं मुलायम सिंह यादव के हलफनामे के मुताबिक उन्होंने छोटे बेटे प्रतीक यादव को करीब 43 लाख रुपये दिये हैं। (Read Also: अनिल अंबानी से लिपट रो पड़े अखिलेश यादव, मल्लिकार्जुन खड़गे ने लगाया गले)
-
(Photos: PTI, Indian Express Archive And Social Media)