-
90 देशों की प्रतिभागियों से कई राउंड के मुकाबले के बाद साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी तुंजी ने मिस यूनिवर्स 2019 का खिताब अपने नाम कर लिया है। अमेरिका के अटलांटा में चल रहे इवेंट में जोजिबिनी तुंजी ने मिस यूनिवर्स 2019 बन दुनिया को दिखा दिया कि खूबसूरती रंग की मोहताज नहीं होती। जैसे ही जोजिबिनी के नाम की घोषणा हुई, वह खुशी के मारे रो पड़ीं। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी तालियों से उनका स्वागत किया। (All Photos: Zozibini Tunzi Instagram)

प्रतियोगिता के सवाल-जवाब राउंड में उनसे पूछा गया था कि सुंदरता का अर्थ क्या होता है? इस सवाल के जवाब में जोजिबिनी ने जो कहा उसने हर किसी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। -
दरअसल जोजिबिनी तुंजी ने कहा- मैं जिस स्किन कलर के साथ जिस देश में पैदा हुई वहां पारंपरिक अर्थों में मुझे सुंदर नहीं माना जाता था। मैं चाहती हूं कि यह खिताब जीतकर में लौटूं तो मेरे देश के बच्चे मुझे देखें और गर्व से भर जाएं। वो मुझमें अपना एक अक्स देखें।

जोजिबिनी तुंजी ने केप पेनिनसुला यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट और पब्लिक रिलेशंस में ग्रेजुएशन किया है। -
जोजिबिनी अपनी तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं। वह अपने परिवार के बेहद करीब हैं। मॉडलिंग के दौरान उन्हें हमेशा उनके परिवार का सपोर्ट मिलता रहा है।
-
जोजिबिनी साउत अफ्रीका के टोस्लो से हैं और वो लैंगिग भेदभाव से जुड़ी हिंसा के खिलाफ बराबर आवाज उठाती रही हैं।
-
जोजिबिनी हमेशा नेचुरल ब्यूटी की वकालत करने के लिए जानी जाती हैं। वो महिलाओं को खुद से प्यार करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।