-

Manoj Tiwari House: मनोज तिवारी ने भोजपुरी मनोरंजन की दुनिया से निकलकर राजनीति में अपना एक अलग मुकाम बनाया है। सिंगर से एक्टर और फिर अभिनेता से राजनेता बनने वाले मनोज तिवारी बीजेपी के टिकट पर लोकसभा तक पहुंचे। वह दिल्ली राज्य के बीजेपी अध्यक्ष जैसी अहम जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। मनोज तिवारी अब दिल्ली में ही रहते हैं। आइए देखें अंदर से कैसा दिखता है बीजेपी सांसद मनोत जिवारी का घर:
मनोज तिवारी मूल रूप से बिहार में कैमूर जिले के रहने वाले हैं। -
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से बीजेपी के टिकट पर तिवारी लगातार दूसरी बार सांसद बने हैं।
मनोज तिवारी जिस बंगले में रहते हैं वह उनका सरकारी निवास है। मनोज तिवारी ने अपने घर को अंदर से काफी सुंदर सजाया है। घर की दीवारों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें नजर आती हैं। -
मनोज तिवारी ने घर में भगवा रंग के पर्दे लगा रखे हैं।
-
मनोज तिवारी के घर में बेहद खूबसूरत सोफे लगे हैं।
-
संगीत मनोज तिवारी का पहला प्रेम है।
-
संगीत के लिए मनोज तिवारी ने घर में एक खास जगह बना रखी है जहां वह रियाज करते हैं।
-
मनोज तिवारी के बंगले में बड़ा सा एक लॉन भी है।
-
घर के लॉन में वह वर्कआउट करते दिख जाते हैं।
बता दें कि मनोज तिवारी के दिल्ली में और भी घर हैं। दिल्ली के अलावा उनका मुंबई में भी घर है। मनोज तिवारी के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास 24 करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति है। -
मनोज तिवारी को गाड़ियों का भी काफी शौक है। उनके पास ऑडी से लेकर मर्सिडीज तक की गाड़िया हैं।
-
मनोज तिवारी के घर की ये तस्वीरें उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स से ली गई हैं।