-
Leshi Singh JDU Minister: बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सरकार में नए मंत्रियों का ऐलान हो चुका है। पूर्णिया जिले के धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से विधायक लेसी सिंह एक बार फिर से मंत्री की कुर्सी पर बैठी हैं। इस बार वह खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री बनाई गई हैं। इससे पहले मार्च 2014 में वह आपदा प्रबंधन एवं समाज कल्याण विभाग की मंत्री थीं। आइए जानें कौन हैं लेसी सिंह जिनपर नीतीश कुमार ने एक बार फिर से विश्वास जताया है।

2020 के विधानसभा चुनाव में लेसी सिंह ने सीमांचल में जदयू को सबसे अधिक लीड दिलाई थी। लेसी सिंह ने राजद प्रत्याशी दिलीप यादव को 33594 मतों से पराजित किया था। -
लेसी सिंह बूटन सिंह की पत्नी हैं। साल 2000 में बूटन सिंह की हत्या कर दी गई थी।
-
बदमाशों ने लेसी सिंह के पति को कोर्ट परिसर के अंदर ही गोलियों से भून डाला था। पति की मौत के बाद लेसी सिंह ने राजनीति में कदम रखा।
-
लेसी सिंह ने सबसे पहला चुनाव 2000 में लड़ा और जीती भीं। उसके बाद वह तीन बार और विधायक बनीं।
-
नवंबर 2020 में विधानसभा चुनावों के दौरान राजद नेता बिन्नी सिंह की हत्या के बाद लेसी सिंह पर मृतक परिजनों ने आरोप लगाए थे। हालांकि लेसी सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।
-
लेसी सिंह नीतीश कुमार से साथ समता पार्टी के जमाने से ही जुड़ी हुई हैं। सीमांचल से सिर्फ एक विधायक को मंत्री बनाया गया है और वो हैं लेसी सिंह।
-
Photos: Leshi Singh Facebook