-
लालू यादव इस वक्त चारा घोटाले में सजा काट रहे हैं। तबीयत खराब होने की वजह से वह इस वक्त जेल से बाहर अपना इलाज करवा रहे हैं। बता दें कि लालू यादव-राबड़ी देवी कुल सात बेटियों और दो बेटों के माता-पिता हैं। जानिए इन सबकी संपत्ति और कारोबार के बारे में-
-
आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (PTI Photo)
-
राबड़ी देवी की उम्र 61 साल है। 2014 के हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 6.33 करोड़ की संपत्ति थी। जिसमें 3.61 करोड़ की अचल और 2.72 करोड़ की चल संपत्ति शामिल थे। लारा (लालू राबड़ी) प्रोजेक्ट LLP में वह पार्टनर हैं।
-
तेजस्वी यादव, लालू के बड़े बेटे। उम्र 26 साल। 2015 विधानसभा चुनाव में उन्होंने 2.01 करोड़ की संपत्ति दिखाई। जिसमें 88.72 लाख की अचल और 1.49 करोड़ की चल संपत्ति शामिल थी। उन्होंने एक होंडा सीबीआर बाइक और बीएमडब्लयू गाड़ी का भी जिक्र किया। लारा प्रावेट लिमिटेड कंपनी के वे सबसे बड़ी हिस्सेदार हैं। उनके पास 2.51 लाख शेयर हैं। वह ऐके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटिड के डायरेक्टर हैं। दिल्ली की एबी एक्सपोर्ट प्राइवेट कंपनी में उनके बहुत सारे शेयर हैं।
-
तेज प्रताप यादव की उम्र (कागजों में) 27 साल है। लेकिन वह तेजस्वी से छोटे हैं। राज्य के डिप्टी सीएम हैं। 2015 में उनके पास 2.32 करोड़ की संपत्ति थी। जिसमें 91.52 लाख अचल और 1.4 करोड़ चल प्रोपर्टी शामिल थी। लारा प्रोजेक्ट में वह भी डायरेक्टर हैं। ऐके इनफोसिस्टम में उनके भी शेयर हैं। ऐबी एक्सपोर्ट में बड़ी हिस्सेदारी है। कोलकाता की फेयरग्रो होल्डिंग के डायरेक्टर भी वही हैं।
-
मीसा भारती: राज्य सभा सांसद, उम्र 41 साल। संपत्ति चार करोड़। जिसमें 24.3 लाख की जूलरी, 33 लाख की खेती की जमीन और 50 लाख की बंजर जमीन शामिल है। लारा डिस्ट्रीब्यूटर्स में वह भी डायरेक्टर हैं।
-
रोहिणी की उम्र 39 साल है। उनकी संपत्ति के बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन सुशील मोदी का आरोप है उनके पास पटना में 60 लाख का फ्लैट था जिसमें हाल में आग लग गई थी।
-
37 साल की चंदा यादव ऐके इंफोसिस्टम में डायरेक्टर हैं। साथ ही ऐबी एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटिड में उनकी हिस्सेदारी है।
-
रागनी कुमारी की उम्र 35 साल है। लारा डिस्ट्रीब्यूटर्स में उनके एक लाख शेयर हैं। वह भी ऐके इंफोसिस्टम में डायरेक्टर हैं।
-
हेमा यादव की उम्र 33 साल है। उनकी संपत्ति और बिजनेस के बारे में जानकारी नहीं है। पर बीजेपी का आरोप है कि हेमा के पास पटना में 62 लाख की बेनामी संपत्ति है। कागजों के मुताबिक, यह जमीन हेमा को 2014 में लल्लन चौधरी नाम के शख्स ने गिफ्ट में दी थी। लल्लन खुद एक बीपीएल कार्ड धारक है।
-
अनुष्का यादव की उम्र 31 साल है। उनकी संपत्ति की भी किसी को जानकारी नहीं है।
-
राजलक्ष्मी यादव की उम्र 25 साल है। 2014 में राबड़ी देवी के हलफनामे के मुताबिक, राजलक्ष्मी के पास 14.5 लाख रुपए थे।