चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने आज (6 जनवरी) लालू प्रसाद यादव को साढ़े तीन साल की सजा और 5 लाख का जुर्माना लगाया है। देवघर ट्रेजरी मामले में फैसला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनाई गई है। अब लालू यादव को इस अदालत से जमानत नहीं मिल सकेगी। उन्हें जमानत के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा। अगर लालू प्रसाद यादव 5 लाख रुपये का जुर्माना नहीं चुकाते तो उन्हें 6 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। लालू के अलावा उनका परिवार भी इन दिनों चर्चा में है। उनपर बेनामी संपत्ति, भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लालू यादव-राबड़ी देवी कुल सात बेटियों और दो बेटों के माता-पिता हैं। आइए आपको उनके परिवार के सदस्यों से रूबरू कराते हैं। -
मीसा भारती: सबसे बड़ी बेटी। MBBS की पढ़ाई कर चुकी हैं। राज्य सभा से सांसद हैं। पति का नाम शैलेश है। दोनों बेनामी संपत्ति के मामले में फंसे हुए हैं। शैलेश कंप्यूटर इंजीनियर हैं।
-
रोहिणी: दूसरे नंबर की बेटी। शादी 2002 में हुई थी। पति का नाम समरीश है। वह भी कंप्यूटर इंजीनियर हैं।
-
अनुष्का: तीसरी बेटी, हरियाणा सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे कैप्टन अजय सिंह के बेटे से शादी हुई।
-
हेमा: चौथे नंबर की बेटी हैं। उनकी शादी विनीत यादव से हुई। वह दिल्ली के एक राजनीतिक परिवार से हैं।
-
रागनी: पांचवी बेटी, शादी हो चुकी है। पति का नाम राहुल है। वह जीतेंद्र यादव के बेटे हैं। जीतेंद्र सपा से विधायक रह चुके हैं। बाद में कांग्रेस ज्वॉइन की।
-
चंदा: लालू की छठी बेटी, पायलेट से शादी हुई है। नाम विक्रम सिंह है।
-
राज लक्ष्मी: लालू की सबसे छोटी बेटी। मुलायम परिवार की बहू और सपा सांसद तेज प्रताप सिंह की पत्नी हैं।
-
तेज प्रताप यादव लालू के बड़े बेटे हैं। वह बिहार के स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।
लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव। बिहार के डिप्टी सीएम रह चुके हैं। बेनामी संपत्ति के आरोप उनपर भी हैं।
