-
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना एल्विस प्रेस्ली से की है। ट्रंप ने एक ईवेंट में साथ बैठे नरेंद्र मोदी के लिए कहा कि, 'मेरी दाईं तरफ जो बैठे हैं लोग उन्हें पसंद करते हैं। लोग पागल हो जाते हैं, वह एल्विस के अमेरिकन वर्जन हैं।' बता दें कि एल्विस प्रेस्ली को 'किंग ऑफ रॉक एंड रोल' के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि एल्विस से शादी के लिए लड़कियां इतनी पागल थीं कि रात भर उनके घर के बाहर खड़ी रहती थीं। आइए जानते हैं आखिर कौन थे एल्विस प्रेस्ली(All Pics: Elvis Presley):
-
8 जनवरी 1935 को अमेरिका के मिसिसीपी में जन्में एल्विस 12 साल की उम्र में ही इतना बढ़िया गाते थे कि उन्हें रेडियो स्टेशन्स से गाने के ऑफर भी मिलने लगे थे।
-
एल्विस जब 19 साल के हुए तब उन्हें एक म्यूजिक कंपनी के लिए ऑडिशन दिया जहां जजों ने उन्हें लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह खुद अपने गाने बना रिकॉर्ड करने लगे।

एल्विस को लोगों ने नोटिस किया साल 1956 में। इस साल उनका एक गाना 'हार्टब्रेक होटल' जमकर पॉपुलर हुआ। यह गाना लोकल सूइसाइड की एक खबर से प्रेरित था। -
इस कामयाबी के बाद एल्विस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दिसंबर 1957 में एल्विस ने यूएस आर्मी जॉइन कर ली। दो सालों तक वह सेना में काम करते रहे।
-
1967 में एल्विस ने प्रीसिलिया नाम की लड़की से शादी कर ली। प्रीसिलिया एल्विस से 10 साल छोटी थीं। 5 साल बाद 1972 में दोनों का तलाक हो गया।
-
कहा जाता है कि प्रीसिलिया से तलाक के बाद एक से एक सुंदर लड़कियां शादी के लिए एल्विस के घर के बाहर उनका घंटों इंतजार करती थीं। एक रात तो यह संख्या 152 लड़कियों की हो गई थी।
-
एल्विस से जुड़ा एक रोचक तथ्य ये है कि वह अपने बालों को काला करने के लिए शू पॉलिश का इस्तेमाल करते थे।
-
एल्विस ने अपने करियर में 600 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किये और करीब 30 से फिल्मों में काम किया था।