-
सिंधिया राजघराने के ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस से 18 साल का साथ छोड़कर ज्योतिरादित्य सिंधिया अब बीजेपी का हिस्सा बन गए हैं। ज्योतिरादित्य़ के पिता माधवराव सिंधिया भी कांग्रेस में थे। हालांकि वह कुछ समय के लिए जनसंघ में भी रहे थे। ज्योतिरादित्य के कांग्रेस छोड़ने की खबर मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक में छाई हुई है। (All Photos: Scindia Fan Club facebook Page)
-
1 जनवरी 1971 को जन्मे ग्वालियर राजघराने के ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया हैं।
-
जहां आज लगभग सारे सेलेब सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से जुड़े हुए हैं वहीं प्रियदर्शिनी सिंधिया इस वर्चुअल दुनिया से दूर रहती हैं।
-
प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया बड़ौदा के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता कुमार संग्रामसिंह गायकवाड़ बड़ौदा के आखिरी राजा प्रताप सिंह गायकवाड़ के बेटे हैं।
-
प्रियदर्शिनी की माता भी राजपरिवार की हैं। वह नेपाल राजघराने से संबंध रखती हैं।
-
प्रियदर्शिनी ने अपनी शुरुआती शिक्षा मुंबई से पूरी की है। वह मुंबई के फोर्ट कॉन्वेंट स्कूल और सोफिया कॉलेज से पढ़ी हैं।
-
प्रियदर्शिनी दुनिया की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में जगह बना चुकी हैं।
-
साल 2012 में फेमिना ने प्रियदर्शिनी को दुनिया की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया था।
-
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियदर्शिनी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहली मुलाकात साल 1991 में हुई थी।
-
बताया जाता है कि पहली नजर में ही ज्योतिरादित्य को प्रियदर्शिनी से प्यार हो गया था।
-
पहली मुलाकात के बाद ये सिलसिला आगे बढ़ा और तीन साल बाद जाकर दोनों ने शादी रचा ली। 12 दिसंबर 1994 को पूरे राजसी तौर तरीकों से दोनों की शादी हुई।
-
ज्योतिरादित्य और प्रियदर्शिनी के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम महाआर्यमन सिंधिया है।
-
महाआर्यमन ने अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।
-
बेटी का नाम है अनन्या सिंधिया। अनन्या को घुड़सवारी का बड़ा शौक है। उनके पास एक घोड़ा भी है जिसका नाम गागा है। बताया जाता है कि अनन्या ने 8 साल की उम्र से ही हॉर्स राइडिंग शुरू कर दी थी।