-
फीस बढ़ोतरी के खिलाफ जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सोमवार को संसद तक मार्च निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बीच में ही उन्हें रोक दिया। पुलिस के रोकने के बाद छात्र तितर-बितर होकर अलग-अलग रास्तों से संसद की तरफ बढ़ने लगे। छात्रों का बड़ा समूह जैसे ही सफदरजंग मकबरे के पास पहुंचा वहां पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए उनपर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस के लाठीचार्ज में कई छात्र बुरी तरह घायल हो गए। कुछ के सिर फूटे तो कईयों के पैर टूटे। सोशल मीडिया में इस लाठी चार्ज का काफी विरोध हो रहा है। घायल छात्रों की तस्वीरें शेयर कर लोग दिल्ली पुलिस पर भी सवाल उठा रहे हैं।
-
इस तस्वीर को आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा- युवाओं छात्रों से इतनी नफ़रत । ये हैं शशिभूषण पांडेय। एक नेत्रहीन JNU का छात्र। किस बर्बरता से दिल्ली पुलिस ने इनको पीटा है आप खुद देखिये।
-
@ratneshh_/twitter नाम के एक यूजर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- जेएनयू के छात्र क्या फीसवृद्धि के खिलाफ प्रोटेस्ट भी नहीं कर सकते। ये कैसा लोकतंत्र है।
-
इस तस्वीर में दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारी छात्रा पर बल प्रयोग करती दिख रही है। (फोटो: @ratneshh_/twitter)
-
@Dibyend48970765 नाम के एक ट्विटर यूजर ने इस तस्वीर को शेयर किया है। तस्वीर में दिख रहा है कि किस तरह से दिल्ली पुलिस के लोग छात्र पर जोर आजमाइश कर रहे हैं।
-
पुलिस के लाठी चार्ज में बुरी तरह घायल इस छात्र की तस्वीर भी सोशल मीडिया में लोगों के आक्रोश का कारण बन रही है। (Photo: REUTERS)
-
सोशल मीडिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो छात्रों के साथ पुलिस की इस बर्बरता का समर्थन कर रहे हैं। (Photo: REUTERS)
