-
जापान में 7.6 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया है। भूकंप के बाद जापान के कई तटीय इलाकों में भयानक सुनामी आने की आशंका जताई गई है।
-
भूकंप की तीव्रता को देखते हुए सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है। भूकंप के बाद समुद्र का जलस्तर डेंजर लेवल तक पहुंच गया है।
-
समुद्र के आस-पास के इलाके में रह रहे लोगों से घर खाली करने तक की अपील की गई है और उन्हें जल्द से जल्द किसी ऊंचे स्थान पर जाने की सलाह दी गई है।
-
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने इशिकावा, निगाटा, यामागाटा, फुकुई, ह्योगो और टोयामा प्रान्त के तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की है।
-
बता दें, जापान में भूकंप के झटके इतने तेज थे कि सड़क पर दरारें देखने को मिलीं। यह तस्वीर जापान के इशिकावा प्रान्त के वाजिमा की है।
-
साल के पहले ही दिन जापान को आपदा का सामना करना पड़ा है। भूकंप के कारण कई लोगों के घर ढहने की भी जानकारी मिली है।
-
भूकंप के बाद जापान के लोगों के घरों में बिजली ठप हो गई है। भूकंप और उसके बाद सुनामी अलर्ट को देखते हुए जापान में कई जगहों पर ट्रेन सेवाएं भी रोक दी गई हैं। हालांकि, अभी तक किसी तरह के जान-माल की हानि की जानकारी नहीं मिली है।
(Photos Source: REUTERS)
(यह भी पढ़ें: राम मंदिर देखने अगर आप भी जा रहे हैं अयोध्या तो इन 6 जगहों पर न भूलें जाना)