-
दिल्ली की जामिया मिल्लियी इस्लामिया यूनिवर्सिटी में एक बार फिर से गोलियां चली हैं। यह फायरिंग जामिया के गेट नंबर पांच पर हुई है। फायरिंग के दौरान दो संदिग्ध भी देखे गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार रात 2 बजे के करीब स्कूटी पर दो संदिग्ध आए और हवा में फायरिंग करते हुए निकल गए। गोलीकांड के बाद जामिया के छात्र सड़कों पर निकल आए। छात्रों ने जामिया नगर थाने का घेराव भी किया। (All Photos: Social Media)
-
गोली कांड के बाद जामिया की छात्राओं ने भी मोर्चा खोल दिया। रात दो बजे ही छात्राएं अपने हॉस्टल से बाहर निकल सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं।
-
सर्द रात में ही छात्राओं ने मार्च भी निकाला। इस गोलीकांड पर छात्राओं का नारा था कि तुम जितनी गोली मारोगे हम उतना आगे आएंगे।
-
पुलिस थाने के घेराव पर वहां के एसएचओ ने जामिया के छात्रों को आश्वासन दिया कि दो घंटे में गोलीकांड के दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी भी संदिग्ध के गिऱफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है।
-
पुलिस ने मीडिया को बताया कि लाल रंग की स्कूटी पर दो युवक रात दो बजे के लगभग जामिया विश्वविद्यालय के गेट नंबर 5 पर पहुंचे और गोलियां चलाने लगे।
-
बता दें कि पिछले 4 दिनों में जामिया में दूसरी बार गोली चली है।
-
30 जनवरी को भी जामिया में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर एक शख्स ने गोली चला दी थी।
