-

IPS Lipi Singh, Munger: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के सियासी घमासान के बीच राज्य के मुंगेर जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिसिया कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मुंगेर की एसपी लिपि सिंह जो कभी लेडी सिंघम के नाम से जानी जाती थीं लोगों के निशाने पर आ गई हैं। उनके निलंबन औऱ उनपर सख्त कार्रवाई की मांग हो रही है। इससे पहले भी IPS लिपी सिंह कई बार विवादों में घिर चुकी हैं। आइए जानते हैं कौन हैं ये:
-
लिपि सिंह बिहार की रहने वाली हैं। उनका जन्म राज्य के नालंदा जिले में हुआ था। वह 2016 बैच की आईपीएस हैं।
-
लिपि सिंह के पिता का नाम आरसीपी सिंह है। आरसीपी सिंह जदयू से राज्यसभा सांसद हैं। उन्हें नीतीश कुमार का बेहद करीबी माना जाता है।
-
आरसीपी सिंह राजनीति में आने से पहले आईएएस अफसर थे। पिता की तरह बेटी ने भी सिविल सेवा को बतौर करियर चुना है।
-
लिपि सिंह के पति सुहर्ष भगत भी आईएएस हैं। सुहर्ष इन दिनों बांका के जिलाधिकारी हैं।
लिपि सिंह जबसे आईपीएस बनी हैं तब से, ट्रेनिंग से लेकर पोस्टिंग तक वो अपने पिता आरसीपी सिंह के आसपास ही रही हैं और आरसीपी सिंह पटना में रहते हैं। लिपि सिंह 2019 में तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने मोकामा के बाहुबली अनंत सिंह के घर पर छापा मार वहां से एके 47 बरामद की थी। इस कार्रवाई के बाद अनंत सिंह को सलाखों के पीछे जाना पड़ा था। -
तब अनंत सिंह ने लिपि सिंह पर आरोप लगाया था कि वह अपने पिता आरसीपी सिंह के निर्देश पर विपक्ष की तरह काम कर रही हैं। हालांकि अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद नीतीश कुमार ने उनका प्रमोशन करते हुए मुंगेर जिले का एसपी तैनात कर दिया।
लिपि सिंह पर सवाल इसलिए भी उठ रहा क्योंकि कहीं भी चुनाव होता है तो, वैसे अधिकारी जो चुनावी प्रक्रिया से जुड़े होते हैं और नेताओं के रिश्तेदार हैं, उनको हटा दिया जाता है। जबकि आरसीपी सिंह की बेटी लिपि सिंह और दामाद सुहर्ष भगत दोनों चुनाव के काम में लगे हैं। -
फोटो- सोशल मीडिया