-
Nitish Kumar: नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि दिवाली (Diwali) के बाद 16 नवंबर को वह 7वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। नीतीश कुमार के लिए कहा जाता है कि जब शासन चलाने की बात आती है तो वह अपने करीबी नेताओं से ज्यादा अपने भरोसेमंद अफसरों पर विश्वास करते हैं। नीतीश कुमार के सीएम रहते कई ऐसे IAS अधिकारी रहे हैं जो काफी ताकतवर औऱ प्रभावशाली माने जाते रहे हैं। आइए डालें नीतीश के चंद भरोसेमंद और करीबी प्रशासनिक अधिकारियों पर एक नजर:

IAS चंचल कुमार नीतीश के साथ तब से जुड़े हैं जब नीतीश अटल सरकार में रेल मंत्री हुआ करते थे। वह नीतीश के कितने करीबी रहे हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि योजना और विकास मंत्री महेश्वरी हजारी की एक बार विभाग के सचिव रहे चंचल कुमार से कुछ अनबन हो गई। इसका नतीजा ये हुआ कि नीतीश ने हजारी का मंत्रालय ही बदल दिया लेकिन चंचल कुमार उसी मंत्रालय के सचिव पद पर बने रहे थे। बाद में चंचल कुमार नीतीश कुमार के मुख्य सचिव भी बने। -
बिहार के मुख्य सचिव रहे अंजनी सिंह जब रिटायर हुए तो नीतीश कुमार ने उन्हें अपना सलाहकार नियुक्त कर लिया। अंजनी सिंह को नीतीश कुमार का माना जाता है।
-
अमीर सुभानी का नाम भी नीतीश कुमार के बेहद करीबी औऱ ताकतवर अधिकारियों में शुमार है। सुभानी 10 साल से भी ज्यादा समय से गृह सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

आईएएस अफसर प्रतय अमृत भी नीतीश के भरोसेमंद अफसर हैं। उन्हें नीतीश ने सालों तक इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट जैसे रोड कनेक्टिविटी और विद्युत आपूर्ति जैसी अहम जिम्मेदारी सौंप रखी। 
नीतीश कुमार के एक और भरोसमेंद और चहेते अफसर हैं आईएएस आनंद किशोर। बरसात में पटना के बदतर हो चुके हालात से निपटने की जिम्मेदारी आनंद किशोर को ही सौंपी गई थी। आनंद शहरी विकास मंत्रालय में बतौर सचिव नियुक्त किए गए थे। -
पूर्व आईएएस अफसर आरसीपी सिंह भी नीतीशि कुमार के बेहद खास थे। नीतीश सरकार में उन्हें कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। जब वह रिटायर हुए तो नीतीश कुमार ने उन्हें अपनी पार्टी से राज्यसभा सांसद बना दिया। आरसीपी सिंह चर्चित आईपीएस लिपि सिंह के पिता हैं।