-
दूसरा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मंगलवार (21 जून) को पूरे विश्व में मनाया जाएगा। इस दौरान भारत के साथ-साथ पूरे विश्व में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भारत में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम चंडीगढ़ में होगा। कैपिटल कांप्लेक्स में आयोजित इस कार्यक्रम में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद होंगे। चंडीगढ़ में होने वाले कार्यक्रम में चंडीगढ़, पंजाब एवं हरियाणा तीनों जगह से 10-10 हजार यानी कुल 30,000 हजार से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। जानिए, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित दस अन्य फैक्ट्स… (Photo Source: PTI)
-
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अवकाश नहीं रखा गया है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए योग दिवस के कार्यक्रमों में हिस्सा लेना अनिवार्य नहीं किया गया है। इसमें कर्मचारी अपनी मर्जी से हिस्सा ले सकते हैं। (Photo Source: AP)
-
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पूरे देश में एक लाख से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 10 रीजनल लेवल के मेगा इवेंट्स वाराणसी, इंफाल, जम्मू, शिमला, वडोदरा, लखनऊ, बेंगलुरू, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर और होशियारपुर में आयोजित किए जाएंगे। योगा डे प्रोग्राम्स 391 यूनिवर्सिटीज, 16 हजार कॉलेज और 12 हजार स्कूलों में भी आयोजित किए जाएंगे। (Photo Source: PTI)
-
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में इस बार दिव्यांग भी हिस्सा लेंगे। चंडीगढ़ में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में 150 दिव्यांग हिस्सा ले रहे हैं। (Photo Source: AP)
-
चंडीगढ़ के कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लीड करेंगे। इसकी शुरुआत सुबह सात बजे होगी। योग सेशन 45 मिनट चलेगा। (Photo Source: AP)
-
पूरे वर्ल्ड में 173 भारतीय मिशन समारोह का आयोजन करेंगे। इनके जरिए योग को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी। (Photo Source: AP)
-
चंडीगढ़ में होने वाले मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो पर किया जाएगा। (Photo Source: PTI)
-
दिल्ली में यह योगा सेशन कनॉट प्लेस, लोधी गार्डन, नेहरू पार्क और तालकटोरा स्टेडियम में होगा। सबसे ज्यादा कनॉट प्लेस में करीब 10 हजार लोग हिस्सा लेंगे। (Photo Source: REUTERS)
-
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 3.25 मिनट का हिंदी थीम का योग गीत जारी किया गया है। (Photo Source: AP)
-
एचआरडी मिनिस्ट्री योगा ओलिम्पियाड का आयोजन करेगी, जिसमें सरकारी स्कूलों के बच्चे हिस्सा लेंगे।(Photo Source: REUTERS)
-
दिसंबर 2014 में यूएन की जनरल असेंबली द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस घोषित किया गया था। इसके बाद पिछले साल भारत और पूरे वर्ल्ड में पहला अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया था। (Photo Source: PTI)