-
विशाखापत्तनम में आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में विश्व के 50 देशों के बेड़ों ने भाग लिया। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने प्रेजीडेंशियल यॉट ‘आईएनएस सुमित्रा’ पर सवार होकर आईएफआर की अंतरराष्ट्रीय परेड का निरीक्षण किया। सशस्त्र बलों के शीर्ष कमांडर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर भी रिव्यू का हिस्सा बने। राष्ट्रपति और पीएम ने भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित शक्ति प्रदर्शन के इस विशाल शो का आनंद उठाया। (Source: AP)
-
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी परेड का निरीक्षण करते हुए।
-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हाथ मिलाते नौसेना के अधिकारी।
-
प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस मौके पर परेड का निरीक्षण किया।
इस बार फ्लीट रिव्यू में भारतीय नौसेना के 71 जहाज थे। इनमें पहली बार आईएनएस विक्रमादित्य और आईएनएस विराट दोनों शामिल थे। दोनों ने एक साथ राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। आईएनएस विराट जल्द ही भारतीय नौसेना बेड़े को अलविदा कह देगा। इससे ठीक पहले वह इस परेड का हिस्सा बना। -
राष्ट्रपति मुखर्जी ने कहा कि आईएफआर 2016 भारतीय नौसेना की दिलेरी पर ध्यान केंद्रित करते हुए विश्व भर की नौसेनाओं को भारतीय तटों पर एकसाथ लेकर आया है जो शांति , सहयोग तथा मित्रता को संवर्धित करने के लिए समुद्र के उपयोग की हमारी साझा इच्छा को और महत्वपूर्ण बनाता है और साथ ही भविष्य में समुद्र को सुरक्षित बनाने के लिए साझेदारी भी विकसित करता है ।’’
-
इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू पर नौसेना के हेलिकॉप्टर भी शामिल हुए।
-
दुनियाभर में नौसेनाएं अपनी निष्ठा, राष्ट्र के प्रति वफादारी और नाविकों तथा राष्ट्र के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए बेड़ों का निरीक्षण करती हैं
-
भारतीय नौसेना का विशेष जंगी जहाज ध्रुव को भी इस रिव्यू में शामिल किया गया।
-
रिव्यू के दौरान भारतीय नौसेना का एक जंगी दस्ता।
