-
गणतंत्र दिवस से पहले देशभर में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। भारत की कई प्रमुख सरकारी और ऐतिहासिक इमारतों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया। अलग-अलग शहरों में रोशन हुई इन इमारतों ने उत्सव की भव्यता को और बढ़ा दिया। तस्वीरों में देखें तिरंगे में रोशन हुईं ये प्रमुख इमारतें-
(Photo Source: ANI) -
नई दिल्ली:
गणतंत्र दिवस से पहले एयर फोर्स हेडक्वार्टर को तिरंगे की लाइट्स से रोशन किया गया, जो देश की सैन्य शक्ति और सम्मान का प्रतीक बना। (Photo Source: ANI) -
नई दिल्ली:
दिल्ली विधान सभा भवन तिरंगे की रोशनी में जगमगाया, जिससे राजधानी में उत्सव का माहौल और भी खास हो गया। (Photo Source: ANI) -
रियासी, जम्मू-कश्मीर:
सलाल डैम को तिरंगे के रंगों से सजाया गया, जो विकास और राष्ट्रीय एकता का संदेश देता नजर आया। (Photo Source: ANI) -
रियासी, जम्मू-कश्मीर:
दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुलों में शामिल चिनाब ब्रिज तिरंगे की रोशनी में बेहद आकर्षक दिखाई दिया। (Photo Source: ANI) -
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर:
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकारी इमारतों को तिरंगे से रोशन किया गया। (Photo Source: ANI) -
पटना, बिहार:
राजधानी में स्थित पुराना सचिवालय तिरंगे की लाइटिंग के साथ देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। (Photo Source: ANI) -
बीकानेर, राजस्थान:
बीकानेर जंक्शन रेलवे स्टेशन को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया, जिससे यात्रियों में भी उत्साह देखने को मिला। (Photo Source: ANI) -
नागपुर, महाराष्ट्र:
विधान भवन तिरंगे की रोशनी में नहाया हुआ नजर आया। (Photo Source: ANI) -
कोलकाता, पश्चिम बंगाल:
ऐतिहासिक विक्टोरिया मेमोरियल तिरंगे की लाइट्स से सजा और लोगों के आकर्षण का केंद्र बना। (Photo Source: ANI) -
चेन्नई, तमिलनाडु:
ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन का मुख्यालय रिपन बिल्डिंग तिरंगे की रोशनी से जगमगाया। (Photo Source: ANI) -
तिरंगे में सजी इन इमारतों ने देशभर में गणतंत्र दिवस के उत्सव को और भव्य बना दिया और नागरिकों में गर्व व एकता की भावना को मजबूत किया। (Photo Source: ANI)
(यह भी पढ़ें: भारतीय तिरंगे का 1906 से 1947 तक का सफर, तस्वीरों में देखें कैसे बदलता रहा भारत का राष्ट्रीय ध्वज)