Hockey World Cup 2018 Opening Ceremony: भुवनेशश्वर के कलिंगा स्टेडियम में मंगलवार को पुरुष हॉकी विश्वकप का विशाल रूप से उद्याटन समारोह हुआ। इस दौरान बॉलीवुड से जुड़ी तमाम हस्तियों ने अपने-अपने अंदाज को पेश किया। जहां ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान ने अपने म्यूजिक का तड़का लगाया तो वहीं किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान और धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपने परफोर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। संगीतकार रहमान ने अपने ग्रुप के साथ झिलमिल लाइट के बीच 'जय हिंद हिंद जय इंडिया' गीत गाकर उद्घाटन समारोह की शुरुआत की। (All Pics- PTI) इसके बाद मेजबान ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंच पर आकर हॉकी विश्वकप के उद्घाटन का आधिकारिक ऐलान किया। हालांकि उद्याटन से पहले सीएम पटनायक ने जर्मनी की हॉकी टीम से मुलाकात की। विश्व हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष डॉ. नरिंदर बत्रा ने समारोह के इतने बड़े स्तर पर आयोजन के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और पूरे प्रदेश को धन्यवाद दिया। सभी टीमों के कप्तान बारी-बारी से मंच पर आए। इन सभी के साथ एक-एक आदिवासी बच्चा भी था जिसके हाथ में हॉकी स्टिक थी। -
किंग खान ने मंच पर 16 टीमों के कप्तानों की मौजूदगी में अपनी हिट फिल्म 'चक दे इंडिया' का फेमस डायलॉग बोला, 'ये 70 मिनट आपकी जिंदगी के सबसे खास पल हैं और इन्हें आपसे कोई नहीं छीन सकता है।' उनके इस डायलॉग के साथ ही समारोह में मौजूद दर्शक 'चक दे' का नारा लगाने लगे।
-
शाहरुख का परफोर्मेंस बेहद ही मनोरंजक रहा। अपने परफोर्मेंस के दौरान उन्होंने देश और विदेश के हॉकी प्लेयर्स की हैंसला अफजाई की।
-
शाहरुख के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने लगभग 1000 डांसर के साथ 'धरती का गीत' नृत्य नाटिका पेश की।
माधुरी और डांसरों के साथ ओडिशा के आदिवासियों की संस्कृति को भी दर्शाया गया जिसमें करीब 800 स्कूली बच्चे नजर आए। -
इवेंट के दौरान माधुरी कुछ इस अंदाज में नजर आईं।
-
आखिर में रहमान ने विश्वकप थीम सॉन्ग 'जय-हिंद हिंद जय इंडिया' के गाने के साथ समारोह का समापन किया।
-
हॉकी विश्वकप के उद्घाटन के दौरान गाना गाते ए आर रहमान।
-
भुवनेश्वर के मुक्तेश्वर मंदर में जर्मनी की हॉकी टीम के साथ सीएम नवीन पटनायक।
