-
हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में सर्दियों का आगाज हो गया है। वहां पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हुई है। श्रीनगर, गुलमर्ग, कुल्लू और लाहौल स्पीति बर्फ की चादर में ढक गए हैं। कश्मीर में बर्फबारी से मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग की वादियां बर्फ की सफेद चादर से छिप गई हैं। बर्फबारी के बाद श्रीनगर में बिजली और फोन सेवा ठप हो गई है। यातायात पर भी इस भारी बर्फबारी का असर देखने को मिला है। देखें तस्वीरें( All Pics: AP):
-
श्रीनगर में बर्फबारी के चलते सड़कों पर कई इंच मोटी बर्फ की परत जम गई है।
-
श्रीनगर से जुड़ने वाले राज्य के सभी हाइवे बंद हो गए हैं। टेलीफोन लाइनें, बिजली की सप्लाई पूरी तरह ठप हैं।
-
अचानक हुई बर्फबारी ने घाटी के लोगों को काफी परेशान कर दिया है।
-
इस बर्फबारी के कारण हिमाचल और कश्मीर के सेब के किसानों को भी काफी नुकसान हुआ है।
-
इस बर्फबारी के कारण यातायात पर भी काफी बुरा असर पड़ा है।
-
तापमान में भी गिरावट हुई है जिसके चलते हिमाचल और कश्मीर में लोगों को अलाव जलाना पड़ रहा है।
-
हालांकि जो पर्यटक स्नोफाल देखने पहाड़ों का रुख करते हैं उनके लिए ये अच्छा मौका साबित हो सकता है।
-
अगर बर्फबारी यूं ही जारी रही तो आने वाले दिनों में वहां के लोगों को और भी तमाम तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
-