• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • LIVE: IND vs NZ
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • LIVE: IND vs NZ
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. news gallery
  4. gaza heartbreaking eid 2025 prayers amidst rubble of mosque families mourn their dead instead of celebrating

जंग के बीच गाजा में ऐसे मनाई जा रही ईद, ध्वस्त मस्जिदों के बाहर नमाज अदा करते दिखे लोग, आंखों में आंसू ला देंगी तस्वीरें

Gaza Eid 2025: गाजा में सैकड़ों फिलिस्तीनियों ने ईद की नमाज अदा की, लेकिन यह नजारा आम दिनों से अलग था। कई जगहों पर मस्जिदें पहले ही हमलों में तबाह हो चुकी हैं, जिसके चलते लोगों ने टूटी हुई मस्जिदों के बाहर ही नमाज पढ़ी।

By: Archana Keshri
Updated: March 30, 2025 16:20 IST
हमें फॉलो करें
  • Eid in Gaza war
    1/15

    दुनिया के कई देशों में जहां ईद उल्लास और खुशियों के साथ मनाई जा रही है, वहीं गाजा पट्टी में इस बार भी ईद सिर्फ नाम की रह गई है। इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध ने गाजा के लाखों लोगों की जिंदगियों को तहस-नहस कर दिया है। (Photo: REUTERS)

  • 2/15

    जहां आमतौर पर ईद के दिन लोग नए कपड़े पहनकर, स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हुए अपने परिवार और दोस्तों के साथ खुशियां मनाते हैं, वहीं गाजा के लोग इस बार भी ईद को सिर्फ जिंदा रहने की जद्दोजहद में बिता रहे हैं। (Photo: REUTERS)

  • 3/15

    ध्वस्त मस्जिदों के बाहर नमाज
    गाजा में युद्ध के कारण हजारों इमारतें और मस्जिदें तबाह हो चुकी हैं। बावजूद इसके, फिलिस्तीनी मुसलमानों ने ईद की नमाज अदा करने के लिए हिम्मत नहीं हारी। (Photo: REUTERS)

  • 4/15

    कई जगहों पर लोगों ने ध्वस्त मस्जिदों के मलबे के पास ही ईद की नमाज पढ़ी। यह नजारा किसी भी संवेदनशील व्यक्ति की आंखों में आंसू ला सकता है। (Photo: REUTERS)

  • 5/15

    दुख और बेबसी की ईद
    ईद, जिसे इस्लाम में खुशी और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है, गाजा के लोगों के लिए दुख और तकलीफ की घड़ी बन गई है। रमजान के पवित्र महीने में जहां लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं और ईद पर उसे सेलिब्रेट करते हैं, वहीं गाजा के लोग इस बार भूख, तबाही और अपनों को खोने के गम में डूबे हुए हैं। (Photo: REUTERS)

  • 6/15

    न्यूद एजेंसी AP के अनुसार, डेर अल-बलाह में एक फिलिस्तीनी शख्स आदिल अल-शायर ने ईद की नमाज के बाद कहा, “यह दुख की ईद है। हमने अपने प्रियजनों, अपने बच्चों, अपने जीवन और अपने भविष्य को खो दिया है।” (Photo: REUTERS)

  • 7/15

    सईद अल-कुरद ने कहा, “यहां सिर्फ हत्या, विस्थापन, भूख और घेराबंदी है। हम बच्चों को खुश करने के लिए खुदा की इबादत अदा करने के लिए बाहर जाते हैं, लेकिन ईद की खुशी के लिए? यहां कोई ईद नहीं है।” (Photo: REUTERS)

  • 8/15

    गाजा में भुखमरी और मानवीय संकट
    इस्राइली हमलों के बीच गाजा में खाने-पीने की चीजों की भारी किल्लत हो गई है। युद्ध के चलते गाजा में खाद्य आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। इजराइल ने चार हफ्तों तक किसी भी मानवीय सहायता, भोजन और ईंधन को गाजा में आने से रोक दिया, जिससे हालात और भी भयावह हो गए हैं। (Photo: REUTERS)

  • 9/15

    वहां के लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। ऐसे में ईद पर पकवान बनाना और परिवार के साथ बैठकर दावत करना, गाजा के लोगों के लिए एक अधूरी ख्वाहिश बन गई है। (Photo: REUTERS)

  • 10/15

    युद्ध की भयावहता
    गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस्राइली हमलों में अब तक 50,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। (Photo: REUTERS)

  • 11/15

    यह संघर्ष 7 अक्तूबर 2023 को तब शुरू हुआ, जब हमास ने इस्राइल पर हमला किया, जिसमें 1,200 से अधिक लोगों की मौत हुई और 251 लोगों का अपहरण कर लिया गया था। (Photo: REUTERS)

  • 12/15

    इसके जवाब में इस्राइल ने गाजा पर भीषण बमबारी की, जिसमें हजारों निर्दोष नागरिक मारे गए और गाजा पूरी तरह से तबाह हो गया। (Photo: REUTERS)

  • 13/15

    कब्रिस्तान में अपनों को याद कर रही ईद
    गाजा में इस बार कई लोगों ने ईद की खुशियों के बजाय अपने प्रियजनों की कब्र पर जाकर उन्हें याद किया। जब पूरी दुनिया में लोग अपने परिवार के साथ इस त्योहार का आनंद ले रहे थे, तब गाजा के लोग अपने खोए हुए परिजनों की याद में आंसू बहा रहे थे। (Photo: REUTERS)

  • 14/15

    क्या गाजा में कभी लौटेगी खुशी?
    ईद को आमतौर पर प्रेम, भाईचारे और शांति का त्योहार माना जाता है, लेकिन गाजा के 20 लाख फिलिस्तीनी केवल जिंदा रहने की कोशिश कर रहे हैं। वहां हर तरफ सिर्फ मातम, दर्द और खामोशी पसरी हुई है। (Photo: REUTERS)

  • 15/15

    सवाल यह उठता है कि क्या कभी गाजा में भी ईद की असली खुशियां लौट पाएंगी? क्या वहां के बच्चों को भी नए कपड़े, मिठाइयां और खिलौनों की खुशी मिल पाएगी? (Photo: REUTERS)
    (यह भी पढ़ें: भूकंप के बाद म्यांमार और थाईलैंड से आईं भयावह तस्वीरें, दिखा तबाही का खौफनाक नजारा, बर्बादी का मंजर देख कांप जाएगी रूह)

TOPICS
Eid
Eid al-Fitr
eid ul fitra
Gaza
gaza israel conflict
Israel and Palestine
israel Gaza
Palestine
+ 4 More
अपडेट
‘4.5 करोड़ से ज्यादा नौकरियां खतरे में…’, ट्रंप टैरिफ को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना
श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया मैच के बाद अंडर-19 वर्ल्ड कप के टॉप-10 बल्लेबाज-गेंदबाज, लिस्ट में केवल 1 भारतीय
Explained: क्या है भोजशाला विवाद? जहां बसंत पंचमी पर हिंदुओं ने पूजा की और मुस्लिमों ने नमाज भी पढ़ी
Border 2 Box Office Collection Early Update: ‘बॉर्डर 2’ का दमदार आगाज, पहले दिन 25 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद
बसंत पंचमी पर एफआईएचसीआर ने किया वार्षिक पुरस्कारों का ऐलान, 10 लाख तक मिलेगा इनाम
यूपी में कौशल क्रांति को मिलेगी नई रफ्तार, एनएईसी-एससीवीटी के बीच MoU, एक लाख युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
U19 विश्व कप: उधर भी अपने! टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगे भारतीय मूल के ये दो कीवी खिलाड़ी
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
कल्याण-डोंबिवली में राज ठाकरे ने क्यों दिया शिवसेना को समर्थन, बीजेपी को क्या मैसेज दिया?
Ranji Trophy: विराट-रॉबिन के अर्धशतक, कुशाग्र-शरणदीप के शतक; उत्तर प्रदेश के खिलाफ बेहद मजबूत झारखंड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एनकाउंटर, जैश का एक आतंकी ढेर
T20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए हाथ-पैर मार रहा बांग्लादेश, अब ICC की इस समिति से लगाई गुहार
फोटो गैलरी
10 Photos
Food Facts: खाने से जुड़े ऐसे हैरान करने वाले फैक्ट्स, जिन पर यकीन करना है मुश्किल
3 hours agoJanuary 23, 2026
8 Photos
अनंत अंबानी के लिए किसने बनाई इतनी महंगी घड़ी, एक फ्रेम में दिखा पूरा वनतारा
3 hours agoJanuary 23, 2026
7 Photos
आपके शरीर से जुड़े ये 6 फैक्ट सुनकर लगेगा सब झूठ है, लेकिन हैं 100% सच
4 hours agoJanuary 23, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ई-पेपर
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US