-
किसी ने ठीक ही कहा है कि प्यार को उम्र की सीमा में नहीं बांधा जा सकता। दुनिया भर में तमाम ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जो अपने पार्टनर से काफी छोटे या बड़े हैं। बात अगर भारतीय राजनेताओं की करें तो यहां भी कितनों के पार्टनर संग उम्र का बड़ा फासला नजर आता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ राजनेताओं के बारे में जो अपनी पत्नी ये पति से उम्र में काफी बड़े या छोटे हैं(Photos: Social Media):
-
जेडीएस नेता एचडी कुमार स्वामी औऱ उनकी दूसरी पत्नी राधिका कुमार स्वामी की उम्र में 27 साल का गैप है। जिस साल कुमरस्वामी ने अपनी पहली शादी रचाई थी उस साल राधिका पैदा हुई थीं।
-
पहली पत्नी आशा देवी के निधन के बाद दिग्विजय सिंह ने साल 2015 में पत्रकार रहीं अमृता राय से शादी रचाई थी। दिग्विजय सिंह और अमृता के बीच 25 साल का अंतर है। (तस्वीर में अमृता और दिग्विजय सिंह)
-
लोक जनशक्ति पार्टी के राम विलास पासवान ने साल 1983 में दूसरी शादी की थी। उनकी दूसरी पत्नी रीना शर्मा उनसे 19 साल छोटी हैं।
-
लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी उनसे 11 साल छोटी हैं।
-
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस अपनी पत्नी अमृता से 9 साल बड़े हैं।