-
महिलाएं आज पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। महिलाओं ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से इस बात को साबित किया है कि वे किसी भी तरह से पुरुषों से कम नहीं है। दरअसल, हमारे समाज में लंबे अर्से से एक पुरुषवादी सोच रही है। यह बात भी सही है कि भारत जैसे देश में अभी भी महिलाओं को आगे आने के लिए संघर्ष करना पड़ा रहा है, लेकिन खास बात यह है कि वे इस संघर्ष का सामना कर रही हैं और सफलता के नए मानदंड स्थापित कर रही हैं। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हम आपको ऐसी ही कुछ महिलाओं के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने फैशन जगत बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। (Source: All Photos From Instagram)
-
जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम इस लिस्ट में टॉप पर है। प्रियंका ने बॉलीवुड फिल्मों में खुद को स्थापित करने के अलावा फैशल इंडस्ट्री में भी शोहरत हासिल की है।
-
अनैता श्रॉफ अदजानिया की पहचान इंडियन कॉस्टयूम डिजाइनर के रूप में है। अनैता ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी फैशन डिजाइनिंग को लेकर बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।
-
अनीता डोंगरे फैशन डिजाइनिंग की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम हैं। अनीता की खास बात यह है कि उन्होंने क्षेत्रीय स्तर पर भी बहुत सारा काम किया है। अनीता की डिजाइनिंग छोटे शहरों के लोगों में भी बहुत लोकप्रिय है।
-
फैशन इंडस्ट्री में मसाबा गुप्ता के नाम काफी है। मसाबा को भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में पहचाना जाता है। बता दें कि मसाबा एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी हैं।
-
सुहानी पारेख ने जितनी कम उम्र में ज्वैलरी डिजाइनिंग की फील्ड में सफलता हासिल की है, वह काबिले तारीफ है। सुहानी की ज्वैलरी डिजाइनिंग को लेकर समझ कमाल की है।
-
रिचा कर ऑनलाइन lingerie स्टोडर zivame की फाउंडर हैं। रिचा ने जब यह बिजनेस शुरू करने के बारे में अपने पेरेंट्स को बताया तो उन्होंने इसका विरोध किया था। इसके चलते रिचा ने घर वालों से छिपाकर ही zivame की नींव डाली थी।
-
अधुना भवानी ने देश में कई सारे सैलून खोले हुए हैं। अधुना ने कई सारे बेहतरीन हेयर प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए हैं।
-
टीना तहलियानी फैशन इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। टीना का फैशन स्टोर Ensemble बड़ी तेजी से देशभर में फैला है और लोगों के बीच बहुत ही पॉपुलर हुआ है।
