-

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीवाली के मौके पर रविवार को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में तैनात इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस, भारतीय सेना और डोगरा स्काउट्स के जवानों से मुलाकात की। उन्होंने देश की सेवा कर रहे जवानों की तारीफ की। उन्होंने अपनी इस साल की दीवाली जवानों को समर्पित की। इससे पहले मोदी ने दुनिया की सबसे ऊंचे युद्ध मैदान पर भारतीय सेना के जवानों के साथ सियाचिन पर अपनी दीवाली मनाई थी। इसके बाद वो अमृतसर के डोगरा वार मेमोरियल भी गए थे। (Image Source: Twitter)
-
पीएम मोदी ने इस साल एक कैंपेन लॉन्च किया था। जिसका नाम संदेश फॉर सोल्जर था। इसमें देशभर के लोग जवानों के लिए अपने संदेश भेज सकते हैं। (Image Source: Twitter)
-
पीएम मोदी ने ट्विटर पर बताया कि वो इस साल की दीवाली भारतीय सेना को समर्पित कर रहे हैं। उन्होंने देश से जवानों को संदेश भेजने की अपील की थी। (Image Source: Twitter)
-
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर्स आमिर खान, अक्षय कुमार और सलमान खान और कैबिनेट के कई मंत्रियों ने पीएम मोदी को टैग करते हुए जवानों के लिए अपने संदेश भेजे थे। (Image Source: Twitter)
-
25वीं बार देश के साथ अपने मन की बात में मोदी ने बताया कि उनके पास जवानों के लिए ढेरों संदेश और शुभकामनाएं आई हैं। (Image Source: Twitter)
-
कश्मीर में जारी हिंसा पर बोलते हुए मोदी ने सेना को अपनी एकता को और मजबूत करने के लिए कहा है। जिससे कि अलगाववादियों की हार हो सके। (Image Source: Twitter)
-
पीएम ने जवानों को देश में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए धन्यवाद कहा। पीएम ने देशवासियों से दीवाली मनाते समय जवानों की वीरता को भी याद करने के लिए कहा। (Image Source: Twitter)
-
मोदी ने बिना किसी पूर्व जानकारी के सोमडू के पास के गांव चांगो पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों को दीवाली की शुभकामनाएं दी।
-
मोदी ने कहा कि स्थानीय लोगों के स्वागत से उन्हें काफी प्रभावित किया है। (Image Source: Twitter)
-
अपने युवा दोस्त के साथ मोदी। (Image Source: Twitter)