-
Ramya vs Yash: साउथ फिल्मों की गोल्डन गर्ल कही जाने वालीं राम्या ने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्मों से की थी। कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार और केजीएफ 2 (KGF 2) के ‘रॉकी भाई’ यश (Yash) के साथ भी राम्या ने एक फिल्म की है। लेकिन दोनों ने दोबारा कभी साथ काम नहीं किया। दोनों के बीच रिश्ते इतने खराब हो गए थे कि राम्या ने यश को उनका करियर बर्बाद होने का श्राप तक दे डाला था।
-
साल 2012 में राम्या और यश ने फिल्म लकी में एक साथ काम किया था। फिल्म से जुड़े एक इवेंट के दौरान दोनों ने एक दूसरे की चुटकी ली थी जिसके बाद से ही दोनों के रिश्ते बिगड़ते चले गए।
-
दरअसल राम्या ने यश के सामने ही मीडिया में कहा कि इन्हें भी एक्टर सुदीप किच्चा वाली हर सीन में घुसने की आदत है।
-
यश ने पलटवार करते हुए तब कहा था कि मैं राम्या की तरह जन्म से एक्टर तो हूं नहीं। राम्या तो घंटों फोन पर बात करने के बाद भी बिना रिहर्सल लाजवाब शॉट देती हैं।
-
राम्या ने आरोप लगाया था कियश ने उनका करियर बर्बाद कर दिया। राम्या के मुताबिक यश ने एक टीवी चैनल को धमकी दी थी कि अगर वह राम्या का इंटरव्यू चलाएगा तो वह उनके साथ कभी बात नहीं करेंगे।
-
राम्या के मुताबिक यश ने फिल्म के कई प्रमोशनल इवेंट्स से राम्या का नाम भी कटवा दिया था। तब राम्या ने श्राप दिया था कि यश का करियर बर्बाद हो जाएगा।
-
हालांकि यश ने राम्या के श्राप को गलत साबित करके दिख दिया है। आज यश कन्नड़ सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। पैन इंडिया भी उनके करोड़ों चाहने वाले हैं।
-
बात राम्या की करें तो उनका फिल्मी करियर अब ढलान पर है। राम्या अब राजनीति में ज्यादा सक्रिय हैं।
-
फोटो सोर्स- राम्या की सभी तस्वीरें उनके फेसबुक पेज से ली गई हैं।
