-

Derek O'Brien: डेरेक ओ ब्रायन पश्चिम बंगाल (West Bengal) से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्यसभा सांसद हैं। साल 2004 में उन्होंने ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) से प्रभावित होकर पार्टी जॉइन की थी।
-
एक राजनेता से इतर डेरेक ओ ब्रायन की असली पहचान देश के बेहद मशहूर औऱ लोकप्रिय क्विज मास्टर की भी है।
-
डेरेक ओ ब्रायन ने सालों तक टीवी पर क्विज कंटेस्ट होस्ट किय़ा है। इसके अलावा वह दुनिया के दूसरे देशों में भी क्विज कंटेस्ट का आयोजन करवा चुके हैं।
मूल रूप से आयरिश परिवार से संबंध रखने वाले डेरेक ओ ब्रायन 2011 में राज्यसभा सांसद बने थे। साल 2019 में संसद में डेरेक ओ ब्रायन ने एक बिल के समर्थन में ये बताकर सबको हैरान कर दिया था कि बचपन में उनका यौन शोषण हुआ है। डेरेक ओ ब्रायन ने राज्यसभा में प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंसेस (संशोधन) बिल 2019 पर बहस के दौरान बताया था कि वह जब 13 साल के थे, तब कोलकाता में एक बस में उनके साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी। वह टेनिस खेलकर घर लौट रहे थे। ब्रायन के मुताबिक- इस घटना के बारे में वह कई सालों तक चुप रहे लेकिन बाद में उन्होंने माता-पिता को इस बारे में बताया। डेरेक ओ ब्रायन ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी का नाम रीला बनर्जी था जिनसे उन्होंने साल 1991 में शादी की थी। -
डेरेक दूसरी बार साल 2006 में दूल्हा बने। उनरी दूसरी पत्नी का नाम डॉ. तोनुका बसु है। तोनुका पेशे से डॉक्टर हैं।
-
All Photos: Agency and Social media