-
साउथ अफ्रीका की डेमी-लेह नेल-पीटर्स इस साल की मिस यूनिवर्स चुनी गई हैं। उन्होंने इस प्रतियोगिता में दुनियाभर की करीब 92 सुंदरियों के साथ हिस्सा लिया और उन सबको मात देते हुए इस खूबसूरत ताज को अपने नाम किया। इस बार मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन लॉस वेगास में रंगारंग कार्यक्रम के बीच हुआ। जहां साउथ अफ्रीका की इस सुंदरी को विजेता घोषित किया गया। विजेता बनीं डेमी-लेह नेल-पीटर्स चमचमाते ताज को पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। डेमी-लेह महिलाओं की मदद करना चाहती हैं वह महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी देना चाहती हैं। चलिए जानते हैं इस सुंदरी से जुड़ी कुछ खास बातें। डेमी-लेह 22 साल की हैं उनका जन्म 28 जून 1995 में साउथ अफ्रीका के सेजफील्ड में हुआ था।
-
डेमी-लेह 22 साल की हैं उनका जन्म 28 जून 1995 में साउथ अफ्रीका के सेजफील्ड में हुआ था।
-
डेमी-लेह नेल-पीटर्स साउथ अफ्रीका की तरफ से इस खिताब को जीतने वाली दूसरी महिला हैं। इनसे पहले इस ताज को मार्गरेट गार्डिनर ने अपने नाम किया था। उन्होंने ये खिताब 1978 में जीता।
-
डेमी-लेह सेल्फ डिफेंस से जुड़े काम करना चाहती हैं। इसके पीछे एक घटना है जो उनके साथ कुछ समय पहले घटी थी। दरअसल मिस साउथ अफ्रीका का खिताब जीतने के कुछ महीने बाद उन्हें हाइजैक कर गनप्वॉइन्ट पर रखा गया था। जिसके बाद उन्होंने महिलाओं के सेल्फ डिफेंस से जुड़े कैंपेन करने शुरू कर दिए।
-
डेमी-लेह नेल-पीटर्स कुछ समय पहले ही बिजनेस मैनेजमेंट विषय में ग्रेजुएट हुई हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका की नॉर्थ वेस्ट यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है।
-
वह अपने खाली समय में गोल्फ खेलना पसंद करती हैं। वह इसे खेलते हुए अपने इंस्टाग्राम के अकाउंट पर कई फोटो भी शेयर कर चुकी हैं।
-
डेमी-लेह अपनी 10 साल की सोतेली बहन को अपना मोटीवेशन मानती हैं। उनकी बहन विकलांग है जिसे देख उनकी लाइफ के प्रति सोच ही बदल गई है। उन्हें उसे देख लगता है कि जिंदगी बेहद खास और खूबसूरत है। उसे खुलकर जीना चाहिए। (All Photos Source: Instagram)
