-
गुरुवार सुबह देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस (Tejas) में उड़ान भरी। राजनाथ सिंह ने ये उड़ान कर्नाटक के बेंगलुरु से भरी। वह सुबह 10 बजे उड़ान पर लिए निकले और 10.30 बजे लैंड किये। राजनाथ सिंह तेजस से उड़ान भरने वाले देश के पहले रक्षा मंत्री हैं। बता दें कि तेजस स्वदेशी लड़ाकू विमान है जिसे 3 साल पहले ही वायु सेना में शामिल किया गया है। तेजस का निर्माण हिंदुस्तान एरोनोटिक्स लिमिटेड (HAL) ने किया है।
-
राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्रालय के ट्विटर हैंडल से तेजस में उड़ान की तस्वीरें शेयर की गई हैं।
-
स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस हवा से हवा में और हवा से जमीन पर मिसाइल दागने में सक्षम है।
-
इस भारतीय लड़ाकू विमान में एंटीशिप मिसाइल, बम और रॉकेट भी लगाए जा सकते हैं।
-
तेजस का निर्माण 42% कार्बन फाइबर, 43% एल्यूमीनियम एलॉय और टाइटेनियम के इस्तेमाल से हुआ है।
-
तेजस सिंगल सीटर पायलट वाला लड़ाकू विमान है। हालांकि इसका ट्रेनर वेरिएंट टू सीटर है।
-
तेजस एक बार में 54 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है।