कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 18 फरवरी (2020) को 23वीं मैरिज एनिवर्सरी पर पुरानी यादें ताजा कीं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर दी है। प्रियंका ने रॉबर्ट वाड्रा संग विवाह के मंडप से लेकर हॉलीडेज की तस्वीरें कोलाज बनाकर शेयर की हैं और तमाम पुरानी यादों को तरोताजा किया है। उन्होंने लिखा, ''भगवान से हमें लाखों खूबसूरत लम्हें, प्यार, आंसू, हंसी, दोस्ती, परिवार और दो अनमोल रतन मिले हैं। 6 प्लस 23 साल…29 साल और हमेशा के लिए।'' दोनों ने 6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद सात फेरे लिए थे। आज हम आपको प्रियंका और रॉबर्ट की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में बता रहे हैं। जानिए कैसी है प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की लव स्टोरी। (All Photos- Instagram) -
प्रियंका जब रॉबर्ट वाड्रा से मिली थीं तब उनकी उम्र 13 साल थी। दोनों को एक कॉमन फ्रेंड ने मिलवाया था। रॉबर्ट को प्रियंका की सादगी बेहद पसंद आई थी और इसके बाद दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बने। धीरे-धीरे यही दोस्ती प्यार में बदल गई।
-
रॉबर्ट वाड्रा ने एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब वह ब्रिटिश स्कूल में पढ़ते थे तब उन्हें लगता था प्रियंका उनमें दिलचस्पी रखती हैं। ठीक ऐसा ही प्रियंका सोचती थीं कि रॉबर्ट उन्हें पसंद करते हैं। फिर दोनों की बातचीत शुरू हुई।
-
ज्यादातर लव स्टोरीज में आपने सुना होगा कि प्रेमी प्रेमिका को घुटनों के बल बैठ कर प्रपोज करता है। रॉबर्ट वाड्रा से इसी से जुड़ा सवाल किया था, जिसके जवाब में उन्होंने बताया था, "मैंने और प्रियंका ने एक साथ बैठकर रिश्ते को स्वीकारा था और शादी के लिए हामी भरी थी।"
दोनों शादी के लिए तैयार थे, पर रॉबर्ट के पिता इस विवाह के लिए तैयार नहीं थे। हालांकि, बाद में वह मान गए। प्रियंका ने 18 फरवरी 1997 में रॉबर्ट से शादी की थी। -
प्रियंका और रॉबर्ट अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा बातचीत नहीं करते हैं। रॉबर्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह कभी भी निजी लाइफ के बारे में वे कुछ भी डिसकस करना नहीं पसंद करते हैं क्योंकि लोग इसे समझ नहीं पाते और अलग ही रूप देते हैं।
-
प्रियंका और रॉबर्ट एक बेटा और एक बेटी के पेरेंट्स हैं। राजनीति में शुमार होने के साथ-साथ प्रियंका बच्चों की जिम्मेदारी भी संभालती हैं, जबकि घर का खर्चा वाड्रा चलाते हैं। प्रियंका जहां राजनीति फैमिली से आती हैं तो वहीं रॉबर्ट एक बिजनेसमैन फैमिली से।
-
रॉबर्ट वाड्रा का हैंडीक्राफ्ट आइटम्स और कस्टम ज्वैलरी का बिजनेस है और उनकी कंपनी का नाम 'आर्टेक्स एक्सपोर्ट्स' है। इसके अलावा रॉबर्ट वाड्रा कई कंपनियों में पार्टनर हैं।
