-
Elections 2019: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर अब पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग चुकी हैं। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद से उर्मिला बतौर राजनेता सुर्खियों में छाई हुई हैं। इन दिनों उन्होंने अपना स्टाइल स्टेटमेंट भी बदल लिया है। कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद से अब उर्मिला सादगी भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। सोमवार (8 अप्रैल) को ही उर्मिला ने बांद्रा स्थित चुनाव आयोग के ऑफिस में जाकर नामांकन का पर्चा भरा। इस दौरान उनके देसी अवतार को देख हर किसी की नजरें उन पर ठहर सी गईं। वह सिर पर केसरी साफा और गले में स्टोल बांधे नजर आईं। उनके स्टोल पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस का चुनाव चिन्ह छपा है। सोशल मीडिया पर उर्मिला की ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं, जिनके जरिए वह खूब चर्चा बटोर रही हैं। बॉलीवुड में अपने ग्लैमरस अवतार से लाखों फैंस के दिलों पर राज करने वाली उर्मिला अब देसी अवतार से वोटर्स को लुभाने की कोशिश कर रही हैं। चुनाव में वह कैसा प्रदर्शन करेंगी यह तो वक्त बताएगा। फिलहाल देखिए उर्मिला का चुनावी रूप। (All Pics- PTI/Facebook)
-
उर्मिला नॉर्थ मुंबई से चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस ने उन्हें बीजेपी के गोपाल शेट्टी के खिलाफ मैदान में उतारा है।
बता दें कि यह वही गोपाल शेट्टी हैं जिन्होंने 2014 में कांग्रेस के संजय निरूपम को साढ़े चार लाख वोटों से हराया था। ऐसे में उर्मिला के लिए शेट्टी को हराना एक बड़ी चुनौती है। -
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तरह अब उर्मिला भी चुनावी प्रचार के दौरान लोगों के साथ काफी फ्रेंडली दिख रही हैं। अपने रोड शो के दौरान उर्मिला ने कहा, ''सफर बहुत लंबा होगा लेकिन मुझे यकीन है कि अच्छा होगा।''
-
अपने रोड शो के दौरान उर्मिला ज्यादा से ज्यादा समर्थकों से हाथ मिलाने की कोशिश करते दिख रही हैं।
-
वह पूरे जोश के साथ चुनावी मैदान में दिख रही हैं। ग्लैमर वर्ल्ड से ताल्लुक रखने वाली उर्मिला पहली बार राजनीति में किस्मत आजमा रही हैं।
वह अपने देसी अंदाज से भी मतदाताओं का दिल जीतने की कोशिश करती दिख रही हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि अक्सर राजनीतिक पार्टियां स्टार्स को मैदान में इसी वजह से उतारते हैं ताकि ज्यादा वोट हासिल कर सकें। हालांकि ऐसा हर स्टार के साथ नहीं है। बी-टाउन में तमाम स्टार नेता राजनीति में अपना लोहा नहीं मनवा पाए। -
रोड शो के दौरान 'विक्ट्री स्टाइल' में पोज देतीं उर्मिला।