-
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। भारत जोड़ो यात्रा 150 दिन चलेगी। यह यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर तक 3,570 किमी की होगी। राहुल गांधी ने 7 सितंबर को तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदुर से यात्रा की शुरुआत की थी।
-
भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेसियों के साथ करीब 60 ट्रक भी चल रहे हैं। इन ट्रकों पर कंटेनर लगे हैं। इन्हीं कंटेनर्स में ‘यात्रियों’ के रहने का इंतजाम किया गया है।
-
ट्रकों पर लगे कंटेंनर्स को एयर कंडीशन्ड कमरों में तब्दील किया गया है। इन कंटेनर्स को बेड की संख्या के आधार पर वर्गीकृत किया गया है।
-
पीले रंग वाले जोन के कंटेनर्स में एक बेड, एक काउच और अटैच्ड बाथरूम की सुविधा है। राहुल गांधी ऐसे ही कंटेनर नंबर 1 में रह रहे हैं।
-
राहुल गांधी के सुरक्षाकर्मी उनके ठीक बराबर वाले कंटेनर नंबर 2 में रुकते हैं।
-
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और सचिव वी सी रेड्डी कंटेनर नंबर 3 तो वहीं राहुल गांधी के स्टाफ के अलंकर सवई और केब बाइजू कंटेनर नंबर 4 में रहते हैं। (Photo: Pawan Khera Twitter)
-
जयराम रमेश के लिए ब्लू जोन के कंटेनर नंबर 15 में व्यवस्था है।
-
ब्लू जोन वाले कंटेनर्स में दो बेड और एक वाशरूम है। वहीं रेड और ऑरेंज जोन के कंटेनर्स में 4 बेड हैं। इन कंटेनर्स में वाशरूम की सुविधा नहीं है।
-
पिंक जोन के कंटेनर्स महिलाओं के लिए हैं। इनमें चार बेड और वाशरूम की सुविधा है। बेड के अंदर सामान रखने की भी सुविधा है। बता दें कि राहुल गांधी के साथ करीब 120 दूसरे कांग्रेस नेता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हैं।
-
कुछ कंटेनर्स हैं जिनपर T लिखा हुआ है। ये कॉमन टॉयलेट्स हैं। ऐसे कुल सात टॉयलेट्स बनाए गए हैं।
-
इनमें से पांच टॉयलेट पुरुषों के लिए तो दो महिलाओं के लिए है।
-
रात में इन कंटेनर्स को किसी स्कूल या ग्राउंड में रोका जाता है। वहीं पर खाने के लिए कॉमन डाइनिंग एरिया होता है।
-
किसी को कंटेनर के अंदर खाने की इजाजत नहीं है।
-
सुबह जब नेता फिर से यात्रा शुरू करते हैं तब उनके कंटेनर्स की साफ-सफाई होती है। इसके लिए बकायदा हाउसकीपिंग टीम है।
-
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेसियों के लिए कई दिशानिर्देश भी जारी किये गए हैं। किसी भी तरह की शराब या तंबाकू पदार्थों का सेवन वर्जित है। ये भी साफ तौर पर कहा गया है कि टीम के लोग अपनी निजी चीजों की देखभाल खुद करें। (यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की T Shirt पर बीजेपी साध रही निशाना, देखिए कैसा है कांग्रेस सांसद का टी शर्ट कलेक्शन)
-
Photos: Indian Express and PTI
