
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Ramvilas Paswan) की मौत पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी (Jeetan Ram Manjhi) की पार्टी ने सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री को खत लिखा है। पीएम को लिखे इस खत में जीतनराम मांझी की पार्टी HAM ने पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। इस चिट्ठी के साथ HAM प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान (Danish Rizwan) LJP अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag paswan) पर सवाल उठाया है। -
दानिश रिजवान ने कहा है कि आखिर चिराग पासवान रामविलास पासवान से जुड़े कौन से राज को छुपा रहे हैं, ये देश जानना चाहता है।
-
इस चिट्ठी में जिन बातों को संभावित साजिश का हिस्सा बताया गया है उसमें ये है कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान आखिर किसके कहने पर अस्पताल प्रशासन ने रामविलास पासवान का मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया।

साथ ही यह भी पूछा गया है कि किसके कहने पर अस्पताल प्रशासन ने राम विलास पासवान से सिर्फ तीन लोगों को ही मिलने की इजाजत दी गई थी। इन बातों को रखते हुए HAM ने पीएम से रामविलास पासवान निधन मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। 
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Ramvilas Paswan) की मौत पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी (Jeetan Ram Manjhi) की पार्टी ने सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री को खत लिखा है। पीएम को लिखे इस खत में जीतनराम मांझी की पार्टी HAM ने पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। इस चिट्ठी के साथ HAM प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान (Danish Rizwan) LJP अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag paswan) पर सवाल उठाया है। 
HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान जीतन राम मांझी के दाहिने हाथ माने जाते हैं। दानिश पहली बार सुर्खियों में तब आए थे, जब आरा के मशहूर कारोबारी और भू माफिया कृष्णा सिंह की 2 जुलाई 2017 की दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी थी। इसमें दानिश समेत दस लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि दानिश रिजवान पर आरोप साबित नहीं हुए थे। -
माना जाता है कि महागठबंधन से HAM के अलग होने और फिर एनडीए में शामिल होने के पीछे दानिश रिजवान का ही दिमाग है।

बता दें कि 8 अक्टूबर को चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान का निधन हो गया था।74 वर्षीय पासवान लंबे समय से बीमार चल रहे थे।