-
Chirag Paswan LJP: बिहार विधानसभा चुनावों के सारे परिणाम आ चुके हैं। जहां एनडीए एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है वहीं इसके घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। 100 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ी चिराग पासवान की पार्टी महज एक ही सीट जीत पाई है। आइए जानते हैं कौन वह शख्स जिसने इस चिराग की झोली में एक सीट डाल उनकी लाज बचा ली:

लोजपा के खाते में जो एकमात्र सीट आई वह है बेगूसराय की मटिहानी सीट। यहां से राजकुमार सिंह ने जीत दर्ज की है। 
राजकुमार सिंह ने तीन बार से विधायक रहे बाहुबली बोगो सिंह को पटखनी दी है। राजकुमार 333 वोटों से विजयी रहे। -
राजकुमार सिंह तस्कर सम्राट नाम से मशहूर कामदेव सिंह के बेटे हैं। 70 के दशक में कामदेव सिंह को इलाके का रॉबिनहुड बोला जाता था।

हालांकि कामदेव सिंह पुलिस की नजर में अपराधी थे। पुलिस ने उन्हें एनकाउंटर में मार गिराया था। -
कामदेव सिंह के बेटे राकुमार शुरू से पढ़ने में अच्छे थे। उन्होंने हाई स्कूल नमें टॉप भी किया था। राजकुमार ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रैजुएशन किया है। (Photos: Social Media)