-
भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर बाल दिवस मनाया जा रहा है। भारत में बाल दिवस जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन(14 नवंबर) के मौके पर मनाया जाता है। भारत में 1964 से पहले बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था लेकिन पंडित नेहरू की मौत के बाद बाल दिवस उनके जन्मदिन (14 नवंबर) पर मनाया जाने लगा। बाल दिवस के मौके पर ट्रोल्स ने जवाहर लाल नेहरू को भी नहीं बख्शा। नेहरू को कुछ तस्वीरों के जरिए टि्वटर पर ट्रोल किया जा रहा है। इनमें ज्यादात्तर तस्वीरें फर्जी और एडिट की हुई हैं। कुछ तस्वीरों में नेहरू को एडविना माउंटबेटन के साथ दिखाया गया है, जिनमें वह सिगरेट पीते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को जरिए उनके छवि और चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए, किन तस्वीरों के जरिए नेहरू पर साधा गया है निशाना…(All Photos Source: Twitter)
-
-
-
-
-
-
-
-
