-
अपनी शादी के दौरान हर युवती की ख्वाहिश होती है कि वह दुनिया की सबसे खूबसूरत दुल्हन लगे। हर दुल्हन का सपना होता है कि वह कुछ ऐसा पहने जो बाकी सबसे से हटकर हो और इसी जद्दोजहद में दुनिया भर के डिजाइनर तरह-तरह के कलेक्शन को पेश करते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर अलग ही तरह के ब्राइडल कॉस्ट्यूम वायरल हो रहे हैं। हाल ही में पेरिस में एक फैशन शो आयोजित किया गया, जहां पर कुछ मॉडल्स ब्राइडल मोनोकनी पहने हुए दिखीं। यहां पर मॉडर्न ब्राइड्स के लिए Chanel ने स्प्रिंग 2019 कोट्योर कलेक्शन में ब्राइडल मोनोकनी कलेक्शन को दर्शाया। मॉडल्स के द्वारा दर्शाया गया यह ब्राइडल कलेक्शन हमें भले ही देखने में अजीब लगता है लेकिन पश्चिमी सभ्यता के लोगों के लिए ऐसी ड्रेस पहनना आम बात है। ऐसे कलेक्शन को पेश करने वाली मॉडल भी अब लाइमलाइट में हैं। जानिए कौन हैं मोनोकनी के ब्राइडल कलेक्शन को पेश करने वाली यह मॉडल। नीचे क्लिक कर देखें तरह- तरह के ब्राइडल कलेक्शन की तस्वीरें। (All Pics- AP)
-
मोनोकनी ब्राइडल वियर पहनने वाली फैशन मॉडल विटोरिया केरेटी हैं।
विटोरिया केरेटी वन पीस बाथिंग सूट में रैंप वॉक करते हुए नजर आईं। सिल्वर कलर की मोनोकनी हैवी एम्बेलिशमेंट थी, जिसके साथ मॉडल ने ब्राइडल स्विम कैप और चमकदार फ्लॉर लेंथ की चुनरी कैरी की। इस तरह की ब्राइडल ड्रेस एक दुल्हन बीच साइड और पूल साइड प्री वेडिंग सूट के लिए पहन सकती हैं। -
इसके अलावा भी कुछ इस तरह के ब्राइडल कलेक्शन को भी पेश किया गया।
-
इससे पहले शायद ही आपने ऐसे ब्राइडल कलेक्शन देखें हों।
