-
Gunja Kapoor: दिल्ली के शाहीन बाग से बुधवार को गुंजा कपूर नाम की एक लड़की को पुलिस ने हिरासत में लिया। हिरासत में लेकर पूछताछ कर थोड़ी देर बाद उसे छोड़ दिया गया। गुंजा बुर्का पहनकर शाहीनबाग पहुंची थीं। गुंजा वहां प्रदर्शनकारियों से सवाल पूछ रही थीं, इसी दौरान कुछ लोगों को शक हुआ। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जांच के दौरान उनके पास कैमरा निकला। गुंजा कपूर ‘राइट नैरेटिव’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाती हैं।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुंजा को ट्विटर पर फॉलो करते हैं। बुर्के में शाहीन बाग में गुंजा के पकड़े जाने की खबर सामने आने के बाद से ही ट्विटर पर गुंजा बदनाम हुई मोदी तेरे लिए का हैशटैग ट्रेंड कर रहा है।
-
सोशल मीडिया में 'गुंजा बदनाम हुई मोदी तेरे लिए' हैशटैग के साथ यूजर्स गुंजा की बीजेपी नेताओं के साथ तस्वीरें शेयर कर चुटकी ले रहे हैं।
-
लोग गुंजा के बुर्का पहनने पर सवाल उठाते हुए उसे ट्रोल भी कर रहे हैं।
-
कुछ यूजर्स गुंजा कपूर को दिल्ली के लिए मनोज तिवारी से बेहतर बताते हुए तंज कस रहे हैं।
-
तमाम लोग दिल्ली पुलिस पर भी सवाल उठाते हुए लिख रहे हैं कि अगर गुंजा का नाम गौशिया या फिर कुछ और रहता तो क्या तब भी पुलिस इतनी आसानी से उसे छोड़ देती।
-
कुछ यूजर्स गुंजा के पुराने ट्वीट्स भी शेयर कर रहे हैं जिनमें वह पीएम मोदी की आलोचना करती दिख रही हैं।
-
वहीं बहुत से यूजर्स गुंजा के बुर्का पहन शाहीन बाग पहुंचवे पर फनी मीम्स भी शेयर कर रहे हैं।